Trending: प्रेम में सात समंदर पार करने की कहानियां तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी कहानी सुनी है, जिसमें प्रेमी हर सप्ताह 8652 किलोमीटर दूर समंदर के रास्ते अपनी प्रेमिका से मिलने जाता हो। ये कहानी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे चीनी छात्र जू गुआंगली की है, जो सिर्फ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए हर सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से चीन के शेडोंग प्रांत में अपने घर जाता था। दोनों ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन अगस्त में पढ़ाई पूरी करने के बाद जू की प्रेमिका चीन वापस लौट गई, जबकि जू की पढ़ाई अक्टूबर में पूरी होनी थी। ऐसे में उसने प्रेम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने के लिए हर हफ्ते चीन जाने का निर्णय किया। चूंकि क्लास एक ही दिन की होती थी, इसलिए उसने यह तरकीब निकाली। जू अपने आखिरी सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर अब चीन लौट गया।