विदेश

विकास के नाम पर नहीं चढ़ रही पेड़ों की बलि, मियावाकी के बाद नेमावाशी पद्धति से हरियाली बचा रहा जापान

जापान में पुराने पेड़ों को बचाने के लिए नेमावाशी पद्धति भी काफी लोकप्रिय हो रही है। क्या है यह पद्धति? आइए जानते हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Trees in Japan
जापान में पेड़ (File Photo)

हरियाली बढ़ाने में जापान (Japan) में मियावाकी (Miyawaki) पद्धति काफी प्रचलित है। इसके बावजूद विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों को काटा जाना आम बात है। वहीं पुराने पेड़ों को बचाने के लिए जापान में नेमावाशी (Nemawashi) पद्धति भी अब काफी लोकप्रिय हो रही है। इसमें दशकों या सदियों पुराने और खास महत्व वाले पेड़ों को काटने के बजाय दूसरी जगह सुरक्षित स्थानांतरित किया जाता है। हालांकि इसमें समय कुछ ज़्यादा लगता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार बड़े और पुराने पेड़ों को सफलतापूर्वक बचाने के लिए सिर्फ मशीन से उखाड़कर दूसरी जगह लगा देना पर्याप्त नहीं होता।

विरासत को संरक्षित रखना उद्देश्य

नेमावाशी पद्धति उन पेड़ों के लिए अपनाई जाती है जिनका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या पर्यावरणीय महत्व बहुत ज़्यादा होता है। जापान में ऐसे पेड़ मंदिरों, शिंटो श्राइन, पारंपरिक बगीचों, पार्कों और पुराने इलाकों में होते हैं। ये स्थानीय विरासत का हिस्सा माने जाते हैं। कई मामलों में इन्हें बचाने से जैव विविधता और इलाके की पुरानी पहचान भी बनी रहती है। ऐसे में इन पेड़ों को बचाकर विरासत को संरक्षित रखा जाता है।

नेमावाशी पद्धति के इस्तेमाल से जापान में कैसे होती है पेड़ों की रक्षा?

नेमावाशी पद्धति का इस्तेमाल करते हुए पेड़ को दूसरी जगह ले जाने का सबसे अहम काम ज़मीन के नीचे होता है। एक्सपर्ट्स पहले उसकी जड़ों को धीरे-धीरे काटकर तैयार करते हैं। वो एक साथ पूरी जड़ें नहीं निकालते, बल्कि कुछ जड़ों की छंटाई करते हैं ताकि तने के पास नई और बारीक जड़े विकसित हो सकें। यही छोटी जड़े पानी और पोषक तत्व सबसे ज्यादा सोखती हैं। इससे पेड़ को नई जगह लगाने के बाद जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है और उसे कम झटका लगता है।

जापान की रणनीति का हिस्सा है नेमावाशी

नेमावाशी का शाब्दिक अर्थ है 'जड़ों के चारों ओर तैयारी करना।' यह शुरुआत में बागवानी की तकनीक थी, लेकिन अब यह सिर्फ बागवानी और पेड़ों को बचाने तक सीमित नहीं रही। जापान में व्यापार और राजनीति में भी अब यह शब्द इस्तेमाल होने लगा है। वहाँ नेमावाशी शब्द का मतलब किसी बड़े फैसले से पहले चुपचाप पूरी तैयारी करना होता है। यह नाम और इसके पीछे का विचार पेड़ों को स्थानांतरित करने की इसी पद्धति से लिया गया है।

Updated on:
10 Jul 2026 01:45 pm
Published on:
10 Jul 2026 03:01 am
Also Read
View All
इमिग्रेशन अधिकारियों ने पिता को उठाया तो टूट गया मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका नौसैनिक, कहा- 12-12 घंटे की ड्यूटी अब भारी पड़ रही

16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की तैयारी में न्यूजीलैंड, कंपनियों पर लगेगा भारी जुर्माना

रूस को डेढ़ करोड़ से ज्यादा तोप के गोले भेज चुका है उत्तर कोरिया, यूक्रेन युद्ध के बीच बना ली और घातक मिसाइल

‘अमेरिका के प्रतिबंध हमारे लिए युद्ध जैसे’, ईरान ने जताई नाराजगी, यूएई और चीन के साथ रिश्तों पर कही बड़ी बात

Nevada California Border Fire: अमेरिका के नेवाडा-कैलिफोर्निया बॉर्डर के पास तेजी से फैल रही जंगल की आग में 6 लोग घायल, 42,000 लोगों को खाली करना पड़ा इलाका