विदेश

नाइजीरिया की सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 23 आतंकियों को किया ढेर

नाइजीरिया की सेना को हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने 23 आतंकियों को मार गिराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:02 AM IST
Nigerian troops
Nigerian troops (Photo - Washington Post)

अफ्रीकी देशों में पिछले एक दशक में आतंकवाद की वजह से स्थिति काफी खराब हो चुकी है। अक्सर ही इन देशों में आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में सेना भी समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाती रहती हैं। हाल ही में एक बार नाइजीरियाई सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। सेना ने जवानों, रक्षा विशेष अभियान बल और ऑपरेशन फानसन यम्मा की वायु सेना यूनिट ने कात्सिना राज्य के कंकारा और मताज़ू स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में रविवार को जॉइंट अभियान चलाते हुए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसकी जानकारी सोमवार को दी गई।

23 आतंकियों को किया ढेर

नाइजीरियाई सेना मुख्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान में सेना ने जवानों, रक्षा विशेष अभियान बल और ऑपरेशन फानसन यम्मा की वायु सेना यूनिट ने 23 आतंकियों को मार गिराया।

14 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार और 4 ने किया सरेंडर

इसी बीच सेना ने पूर्वोत्तर और उत्तरमध्य इलाकों में 14 आतंकियों को गिरफ्तार भी किया। साथ ही इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत (ISWAP) के चार आतंकियों ने पूर्वोत्तर में सरेंडर कर दिया।

26 बंधकों को बचाया गया

सेना ने इस अभियान के दौरान 26 बंधकों को भी बचाया। इन लोगों को आतंकियों ने ही किडनैप कर लिया था। बंधकों में महिलाएं और बच्चे भी थे।

बरामद किए गए सामान को किया गया नष्ट

इस अभियान के दौरान सेना ने आतंकी ठिकानों से कई चीज़ों को बरामद भी किया। इनमें 5 मोटरसाइकिलें, स्पेयर पार्ट्स, लुब्रिकेंट्स, खेतों की मशीनरी, खाद्य आपूर्ति और अन्य रसद बरामद शामिल थीं, जिन्हें सेना ने नष्ट कर दिया।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:02 AM IST
Published on: