विदेश

दादी की हत्या के बाद पोते की दर्दनाक मौत: उत्तरी कैरोलिना में डिप्टी ने 13 साल के लड़के को मार डाला

North Carolina Teen Shooting: उत्तरी कैरोलिना में 13 साल के लड़के ने दादी की हत्या कर दी, पीछा करते डिप्टी पर लकड़ी से हमला किया तो गोली लगी। शेरिफ ने इसे दुखद बताया।

2 min read
Nov 01, 2025
ली काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार अधिकारियों ने पोते को एक परित्यक्त मोबाइल घर के पीछे पाया। (प्रतिनिधि फोटो: गेटी इमेज।)

North Carolina Teen Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के होके काउंटी (Hoke County Homicide) में एक ऐसी घटना घटी, जो दिल दहला देने वाली है। रैफोर्ड इलाके में 68 साल की कोनी लिनन को घर में मृत पाया गया। शुरुआत में पुलिस ने यह सोचकर जांच शुरू की कि शायद उनकी तबीयत खराब हो गई। लेकिन जांच में पता चला कि यह हत्या का मामला (Grandmother Murder Suspect) है। कोनी के 13 साल के पोते को मुख्य संदिग्ध बनाया (North Carolina Teen Shooting) गया। पुलिस ने उसके खिलाफ पहली श्रेणी की हत्या का केस दर्ज कर लिया। यह खबर पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है।

ये भी पढ़ें

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर: भूखे पेट, टूटे सपने, सैलरी नहीं मिली, बस घर की आस!

संदिग्ध की तलाश और उसका पीछा

होके काउंटी शेरिफ कार्यालय को हत्या होने की सूचना मिली। डिप्टी पहले घर पहुंचे ताकि कोनी की कुशल-क्षेम जांच सकें। लेकिन वहां से पोते का सुराग मिला। संदिग्ध लड़का दादी की चोरी हुई कार में भाग गया था। ली काउंटी के अधिकारीयों को अलर्ट किया गया। लगभग 64 किलोमीटर दूर कैमरन इलाके में एक खाली मोबाइल घर के पीछे उसे कार में छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही डिप्टी नजदीक पहुंचे, लड़का कार से बाहर निकला और जंगल की ओर भागा। पीछा करते हुए अधिकारी उसके करीब आ गए।

लकड़ी से हमला और गोलीबारी (Deputy Shoots 13-Year-Old)

पीछा के दौरान लड़का एक घर के आंगन से लकड़ी का एक टुकड़ा (2x4 लकड़ी) उठा लिया। वह 5 फीट 11 इंच लंबा और 68 किलो वजन का था। अचानक वह डिप्टी की ओर दौड़ पड़ा और हमला करने की कोशिश की। डिप्टी को खुद को बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी। लड़का मौके पर ही गिर गया। यह घटना गुरुवार को हुई। ली काउंटी शेरिफ ब्रायन एस्टेस ने इसे आत्मरक्षा बताया। लेकिन अब पूरा मामला भावुक हो गया है।

जांच और समुदाय का सदमा

उत्तरी कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो (SBI) अब गोलीबारी की जांच कर रहा है। यह पुलिस की मानक प्रक्रिया है। होके काउंटी शेरिफ रॉड्रिक वर्जिल ने कहा, "यह सभी के लिए दुखद और भावनात्मक पल है। हम समुदाय से अपील करते हैं कि करुणा के साथ इस दर्द से गुजरें।" पड़ोसी सदमे में हैं। एक ने कहा, "लड़का शांत लगता था, कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा।" दादी की हत्या कैसे हुई, इसकी डिटेल्स अभी गुप्त हैं।

सवालों की बौछार

बहरहाल यह घटना अमेरिका में किशोर अपराध और पुलिस कार्रवाई पर बहस छेड़ रही है। 13 साल का बच्चा कैसे इतना हिंसक हो गया? परिवार का क्या हाल होगा? जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, इलाके में शोक की लहर है।

Also Read
View All

अगली खबर