विदेश

इतिहास में सिर्फ एक व्यक्ति ही रहा है दो बार से ज़्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति, वजह है दिलचस्प

अमेरिका के इतिहास में आज तक सिर्फ एक ही व्यक्ति दो बार से ज़्यादा राष्ट्रपति रहा है। कौन है वो व्यक्ति और क्या है उसके दो बार से ज़्यादा राष्ट्रपति रहने की वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Apr 02, 2025
Franklin Delano Roosevelt

इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दो से ज़्यादा बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की बातें चल रही हैं। खुद ट्रंप ने है कहा है कि वह ऐसा करने की सोच रहे हैं और इसके लिए ज़रूरी बदलाव करने के लिए भी योजना बना रहे हैं। हालांकि अमेरिकी संविधान में बदलाव करना इतना आसान नहीं है और ट्रंप की यह इच्छा रातोंरात पूरी नहीं हो सकती। हालांकि इससे मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या आज तक अमेरिका (United States Of America) के इतिहास में कोई व्यक्ति दो से ज़्यादा बार राष्ट्रपति रहा है? जवाब है..हाँ। एक व्यक्ति ने ऐसा किया है।

कौन है दो से ज़्यादा बार अमेरिकी राष्ट्रपति रहने वाला व्यक्ति?

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट (Franklin Delano Roosevelt) इतिहास में एकमात्र व्यक्ति हैं जो दो से ज़्यादा बार और सबसे लंबे समय तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर 1933 से 1945 तक रूज़वेल्ट के 4 कार्यकाल रहे।

दिलचस्प है वजह

रूज़वेल्ट के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दो से ज़्यादा कार्यकाल की वजह भी दिलचस्प है। जब अमेरिका महामंदी की चपेट में था और दूसरा वर्ल्ड वॉर चल रहा था, तब उनके तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी। रूज़वेल्ट के समय अमेरिकी संविधान में ऐसा प्रावधान भी नहीं था कि कोई व्यक्ति दो से ज़्यादा बार अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं बन सकता। इस वजह से रूज़वेल्ट 4 बार अमेरिकी राष्ट्रपति रहे। उनके बाद अमेरिकी संविधान में यह संशोधन आ गया कि कोई भी व्यक्ति दो से ज़्यादा बार अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं बन सकता।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप, कहा – “शेख हसीना की पार्टी के लाखों लोगों को दी शरण”

Also Read
View All

अगली खबर