विदेश

बलूचिस्तान से लोगों को जबरन गायब कर रही पाकिस्तानी सेना, अब तक हजारों बलूच लापता

Pakistan: बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाएं लगातार कई सालों से जारी हैं। अब तक हजारों की संख्या में बलूच लापता हो चुके है। इन लोगों को ढूंढने के लिए वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स नाम का मानवाधिकार संगठन काम कर रहा है।
2 min read
Feature image
China trains Pakistani Fighter Pilots : चीन पाकिस्तान को नए जेट देने वाला है। IANS

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में कई जगह रेड डाली है। कार्रवाई के दौरान 50 से ज्यादा लोगों के गायब होने के दावा भी किया जा रहा है। द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) का ये ऑपरेशन तुर्बत, डेरा बुगती, सुई, बरखान और कलात में चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।बलूचिस्तान पोस्ट की इस रिपोर्ट के मुताबिक गायब हुए लोगों में कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें तीसरी या दूसरी बार पाकिस्तानी सेना ने गायब कराया है, पहले जब सेना ने इन लोगों को अज्ञात जगह रखा था, तब इन्हें बड़ी भीषण यातनाएं दी गईं थीं। लगातार सेना के जवानों के लोगों के किडनैप की इन घटनाओं ने बलूचिस्तान (Balochistan) के लोगों में एक डर का माहौल बना दिया है। खास तौर पर उनमें जो पहले सेना का शिकार बन चुके हैं।

अपहरण किए गए लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल

दूसरी तरफ जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, नेटवर्क शटडाउन के चलते, हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसे लेकर बलूच यकजेहती समिति ने बलूचिस्तान के लोगों को जबरन गायब करने को लेकर पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों से इस मामले में दखल देने की मांग की है। 

अब तक हजारों बलूच लोग लापता

गौरतलब है कि बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाएं लगातार कई सालों से जारी हैं। हजारों लापता बलूच लोगों की सुरक्षा और रिहाई को लेकर मानवाधिकार समूह वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स ने बीते गुरुवार को क्वेटा में विरोध प्रदर्शन का 5650वां दिन पूरा किया और गायब हो रहे बलूचों की वापस लाने का आह्वान किया।