विदेश

पाकिस्तान ने दिया रूस को धोखा! अमेरिका के इशारे पर यूक्रेन को दिए हथियार

Pakistan Backstabs Russia: पाकिस्तान ने हाल ही में रूस को धोखा दिया है। पाकिस्तान ने यह काम अपनी मर्ज़ी से नहीं, बल्कि किसी और के इशारे पर किया है। पाकिस्तान ने कैसे दिया रूस को धोखा और किसके इशारे पर किया यह काम? आइए जानते हैं।

2 min read
Vladimir Putin, Shehbaz Sharif and Volodymyr Zelenskyy (from left to right)

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान (Pakistan) रूस (Russia) से अपने संबंधों में सुधार की कोशिशों में लगा हुआ है। जब से भारत (India) ने रूस से कम कीमत पर तेल खरीदना शुरू किया, पाकिस्तान ने भी ऐसा ही करने की ठानी और रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीदा भी। पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और ऐसे में कम कीमत पर तेल मिलने से उसे राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान तो रूस से गेहूं भी मांगता है जिससे देश की जनता को राहत मिले। पर रूस से इतनी मदद लेने के बावजूद पाकिस्तान ने अब उसे ही धोखा दे दिया है।

कैसे दिया पाकिस्तान ने रूस को धोखा?

रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया है जिससे उसने रूस को धोखा दे दिया है। दरअसल इस युद्ध में पाकिस्तान ने यूक्रेन की मदद करते हुए यूक्रेनी सेना के लिए हथियार भेजे हैं। पिछले कुछ समय से यूक्रेनी सेना रूस के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तानी हथियारों का ही इस्तेमाल कर रही है।


किसके इशारे पर पाकिस्तान ने दिया रूस को धोखा?

पाकिस्तान ने अमेरिका (United States Of America) के इशारे पर रूस को धोखा दिया है। इसके पीछे भी पाकिस्तान का स्वार्थ है और अमेरिका का भी। पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद लेने के लिए उसके इशारे पर यूक्रेन को हथियार दिए हैं। वहीं इस युद्ध में शुरू से अमेरिका ने यूक्रेन का समर्थन किया है और इसी वजह से पाकिस्तानी हथियारों की सप्लाई यूक्रेनी सेना के लिए करवाई है।

रूस और पाकिस्तान के संबंधों पर पड़ सकता है असर

इस धोखेबाजी से रूस और पाकिस्तान के संबंधों पर असर पड़ सकता है और दोनों देशों के बीच सुधर रहे संबंधों में खटास पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ ने की जूलियन असांजे की सज़ा खत्म करने की मांग

Also Read
View All

अगली खबर