Kabul Air Strike: पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक करते हुए हाहाकार मचा दिया है। पाकिस्तानी हमले में 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में पाकिस्तान की तरफ से बयान सामने आया है।
पाकिस्तान (Pakistan) ने सोमवार को देर रात अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में एयरस्ट्राइक करते हुए कत्लेआम मचा दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने एक नशा मुक्ति अस्पताल समेत 5 जगहों पर हमला किया गया, जिनमें राष्ट्रपति भवन और रक्षा विभाग के पास किए हमले भी शामिल हैं। पाकिस्तानी हमले में काबुल के अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा। इस एयरस्ट्राइक में 400 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 250 से ज़्यादा घायल हो गए। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पाकिस्तान को इस हमले के लिए जमकर लताड़ा जा रहा है। इसी बीच अब पाकिस्तान की तरफ से बयान सामने आया है।
इस हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि उनकी एयरफोर्स ने अस्पताल या अन्य किसी रिहायशी इलाके और जनता पर हमले नहीं किए। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि हमले सिर्फ तालिबान के सैन्य और आतंकी ठिकानों पर ही किए गए।
रमजान के महीने में 400 से ज़्यादा बेगुनाहों को एयरस्ट्राइक करते हुए मारने पर पाकिस्तान की निंदा हो रही है। तालिबान सरकार ही नहीं, अफगान क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के इस हमले को अमानवीय बताया है।
पाकिस्तान की इस एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच पहले से चला आ रहा तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तानी हमले के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि तालिबान भी चुप नहीं बैठेगा और जल्द ही पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेगा।