विदेश

पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने की अवधि बढ़ाई

Pakistan airspace Ban: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस बंद करने की अवधि बढ़ा दी है। यह प्रतिबंध एक वर्ष से अधिक होने को है।

2 min read
Apr 21, 2026
एयर इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

India vs PakistanTensions: भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीमा पर सीजफायर लागू हो, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने की अवधि बढ़ा दी है, यानी यह प्रतिबंध अब एक साल से अधिक समय तक लागू रहेगा।

यहां यह बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों को अपने-अपने एयरस्पेस के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत ने पाकिस्तान पर आतंकी हमले का आरोप लगाया था, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें

US-Iran वार्ता पर संकटः ईरानी सांसद मोहम्मद रज़ा मोहसेनी सानी बोले, ‘मौजूदा हालात में अमेरिका के साथ बातचीत नहीं’

पाकिस्तान ने एक महीने बढ़ाई अवधि

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को 24 अप्रैल 2025 से अपने एयरस्पेस के उपयोग से प्रतिबंधित कर रखा है। इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों को पिछले वर्ष 30 अप्रैल से अपने एयरस्पेस के उपयोग से प्रतिबंधित कर रखा है।

पाकिस्तान की तरफ से जारी नोटैम में कहा गया है कि भारतीय विमान और भारतीय एयरलाइंस या ऑपरेटरों के स्वामित्व वाले, संचालित या पट्टे पर लिए गए विमान, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, को 24 मई 2026 सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से यह नोटम 24 अप्रैल को समाप्त होने वाली डेडलाइन से पहले जारी किया गया है।

पाकिस्तान के जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों को 24 अप्रैल सुबह 5:30 बजे तक अपने एयरस्पेस के उपयोग पर पहले ही रोक लगाई हुई है। इस प्रतिबंध को आगे भी बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है जब एयरस्पेस को बंद किया गया हो। इससे पहले 1999 के कारगिल संघर्ष और 2019 के पुलवामा संकट के दौरान भी एयरस्पेस बंद किया गया था।

भारतीय एयरलाइंस को नुकसान

पाकिस्तान की तरफ से भारतीय विमानों पर प्रतिबंध लगाए हुए लगभग एक वर्ष होने को है। इसके चलते भारतीय एयरलाइंस को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लंबे मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। इस प्रतिबंध से पहले भारतीय वाणिज्यिक विमानन कंपनियां विशेष रूप से खाड़ी देशों के लिए भारत के कई शहरों से आने-जाने वाली अधिकांश उड़ानों के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का उपयोग करती रही हैं।

ये भी पढ़ें

US-Iran 2nd round Talks: ईरान ने वार्ता से पहले अमेरिका के सामने रखी शर्त, कहा-पहले नाकेबंदी हटाओ
Updated on:
21 Apr 2026 05:08 pm
Published on:
21 Apr 2026 05:07 pm
Also Read
View All