21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई में 10 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद के शाही परिवार में शोक, जानें कारण

UAE के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। दुबई में 10 दिन का शोक घोषित।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 21, 2026

uae news

UAE के प्रधानमंत्री के भाई का निधन(फोटो-X/@AhmedMohammed)

Sheikh Ahmed bin Rashid Death: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद दुबई सरकार ने 10 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शेख अहमद बिन राशिद दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन के पद पर थे। उनका निधन सोमवार सुबह हुआ। उनकी मौत की वजह के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी खबर लिखने तक नहीं दी गई है।

शेख मोहम्मद ने दी निधन की जानकारी


दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाई के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि UAE और दुबई ने शेख अहमद बिन राशिद को खो दिया है। उन्होंने शेख अहमद को दुबई के शासकों का समर्थक बताते हुए कहा कि UAE में सशस्त्र बलों की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। शेख मोहम्मद ने कहा कि दुबई के लोग शेख अहमद को पसंद करते थे और वह भी लोगों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि शेख अहमद को जानने वाले लोगों के दिलों में उनकी याद हमेशा बनी रहेगी।

‘दिलों और दुआओं में हमेशा रहेंगे’


शेख मोहम्मद बिन राशिद ने अपने मैसेज में कहा कि शेख अहमद भले ही अब लोगों की नजरों से दूर हो गए हैं, लेकिन वह उनके दिलों और दुआओं में हमेशा रहेंगे। उन्होंने अल्लाह से शेख अहमद पर अपनी कृपा बनाए रखने और उन्हें जन्नत में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही परिवार और करीबी लोगों को इस दुख को सहने की ताकत देने की दुआ की।

10 दिन के शोक की घोषणा


शेख अहमद बिन राशिद के निधन के बाद दुबई सरकार ने 10 दिन के शोक की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी स्तर पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। शेख अहमद दुबई के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे और दुबई पुलिस तथा पब्लिक सिक्योरिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन से UAE के शाही परिवार और प्रशासन में शोक का माहौल है।