विदेश

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और बेटे को मारने का प्लान तैयार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पास विकल्प…बस मंजूरी का इंतजार

Iran-US Tension: ट्रंप ने भी शुक्रवार को कहा कि वह ईरान पर सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना की ताकत बढ़ाने का आदेश दिया है।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
AI जनरेटेड फोटो में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (सोर्स: चैट GPT)

Iran-USA Tension: ईरान से बढ़ते तनाव के बीच दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ऐसे सैन्य विकल्प पेश किए गए हैं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को सीधे निशाना बनाने की योजना भी शामिल है।

ट्रंप ने भी शुक्रवार को कहा कि वह ईरान पर सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना की ताकत बढ़ाने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें

दादा ने ब्रिटिश हुकूमत को दिया था 35 हजार का कर्ज, अब सूद समेत मांगेगा पोता…परिवार ‘ब्रिटिश क्राउन’ को भेजेगा लीगल नोटिस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हर स्थिति के लिए अलग-अलग योजना तैयार है। हालांकि, खामेनेई को निशाना बनाने पर ट्रंप ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रपति ने अब तक हमले का आदेश नहीं दिया है। संभव है कि वे ऐसा कभी न करें और यह भी संभव है कि वे अचानक फैसला ले लें।'

यह भी कहा गया है कि ईरान जो परमाणु प्रस्ताव भेजेगा उसके लिए मानक सख्त रहेंगे। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि ऐसा समझौता हो जिसमें ईरान को सीमित स्तर पर परमाणु संवर्धन की अनुमति हो, लेकिन उससे परमाणु हथियार बनाने की कोई संभावना न रहे।

ट्रंप बोले- प्रदर्शनों में 32 हजार लोग मारे गए

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में जनवरी में हुए प्रदर्शनों में 32 हजार लोग मारे गए। उन्होंने कहा, 'वे 837 लोगों को फांसी देने वाले थे। मैंने उन्हें संदेश भेजा कि अगर आप एक भी व्यक्ति को फांसी देते हैं, तो आपको तुरंत निशाना बनाया जाएगा और उन्होंने फांसी रोक दी।' ईरान ने ट्रंप के दावों का खंडन किया। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि सरकार ने 3,117 लोगों की एक सूची जारी की है जिन्हें हालिया आतंकवादी अभियान का शिकार बताया है, जिनमें लगभग 200 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

बाल यौन शोषण मामले में पॉक्सो के तहत FIR दर्ज होने के बाद…स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान आया सामने
Published on:
22 Feb 2026 01:40 am
Also Read
View All