विदेश

विमान हुआ क्रैश और बना आग का गोला, घाना में 2 लोगों की मौत

Ghana Plane Crash: घाना में प्लेन क्रैश का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Plane crashes in Ghana
Plane crashes in Ghana

दुनियाभर में विमान हादसों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं विमान हादसों के मामले देखने को मिलते हैं और पिछले दो साल में तो इस तरह के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। अब घाना (Ghana) में विमान हादसे का मामला सामने आया है। सोमवार को घाना के पूर्वी बंदरगाह शहर टेमा (Tema) में एक माइक्रोलाइट विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया। यह हो शहर (Ho) से अकरा (Accra) जा रहा था। उसी दौरान विमान टेमा कम्युनिटी वन इलाके में ओनिन्कु ड्राइव स्कूल पार्क के पास मेट्रोपॉलिटन असेंबली नर्सरी 3 स्कूल के कंपाउंड में क्रैश हो गया।

क्रैश होने के बाद विमान बना आग का गोला

घाना के टेमा शहर के मेट्रोपॉलिटन असेंबली नर्सरी 3 स्कूल के कंपाउंड में क्रैश होने के बाद विमान आग का गोला बन गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई।

2 लोगों की मौत

विमान क्रैश होने की वजह से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों विमान में सवार पायलट थे। विमान क्रैश होने से स्कूल के कंपाउंड में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही टीचर्स ने सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

किस वजह से विमान हुआ क्रैश?

घाना में यह विमान किस वजह से क्रैश हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है जिससे जल्द से जल्द हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

Published on:
17 Mar 2026 07:47 am