विदेश

PM मोदी के स्वागत से पहले न्यूजीलैंड का अहम फैसला,महत्वपूर्ण डील पर बनी सहमति

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि समझौते के पहले दिन से ही न्यूजीलैंड के 57% निर्यात पर शुल्क नहीं लगेगा। मोदी की यात्रा में व्यापार, रक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर खास जोर रहेगा।
2 min read
Jul 09, 2026
PM Modi New Zealand Visit News.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन। (फाइल फोटो:PMO)

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) की न्यूजीलैंड (New Zealand) यात्रा से पहले वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार संबंधों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के कारोबारों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। उनके मुताबिक, इस समझौते के लागू होते ही भारत को निर्यात होने वाले न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत उत्पाद पहले ही दिन शुल्क (टैरिफ) मुक्त हो जाएंगे।

PM लक्सन ने व्यापार समझौते को बताया बड़ा अवसर

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के व्यवसायों के लिए नई संभावनाएं खोलेगा।

उन्होंने लिखा कि भारत को निर्यात की जाने वाली न्यूजीलैंड की कुल वस्तुओं में से 57 प्रतिशत पहले ही दिन शुल्क मुक्त हो जाएंगी। उनका मानना है कि इससे न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड दौरे पर रहेंगे PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड जाएंगे। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि लगभग चार दशक बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा करेगा। इस यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं।

ऑकलैंड में होगी द्विपक्षीय वार्ता

ऑकलैंड प्रवास के दौरान PM नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, वाणिज्य, रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।

इसके अलावा PM मोदी प्रमुख उद्योगपतियों, व्यापार जगत और खेल क्षेत्र की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। उनके भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने की भी संभावना है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा जोर

न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है। यह दौरा 6 जुलाई को इंडोनेशिया से शुरू हुआ था और फिलहाल उनका कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में जारी है।

यह पूरी यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख साझेदार देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष फोकस है।

भारत के लिए क्यों अहम माना जा रहा है यह दौरा?

PM मोदी की यह यात्रा भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को आगे बढ़ाने के प्रयासों से भी जुड़ी हुई है। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने से भारत अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ संबंधों को और सशक्त बना सकेगा।

Updated on:
09 Jul 2026 03:10 pm
Published on:
09 Jul 2026 03:10 pm
Also Read
View All
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की भारत की तारीफ, बोले-‘भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है’

भारत को समझना है, तो आम लोगों की ट्रेन या बस में चढ़ जाएं’, PM मोदी के सामने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का बयान

PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान, कीवी पीएम ने 57% निर्यात टैरिफ फ्री का किया वादा

PM Modi Address: मेलबर्न में उमड़े 30 हजार भारतीयों से मोदी ने कहा, हम चांद से साउथ पोल तक पहुंचे हैं

Ukraine Russia war latest: यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला; फ्रंटलाइन से 500 किमी दूर दो तेल डिपो को बनाया निशाना, जेलेंस्की का दावा