PM Modi Sri Lanka Visit: पीएम मोदी इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। क्या है पीएम मोदी के इस दौरे की अहमियत? आइए जानते हैं।
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) थाईलैंड (Thailand) से श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो (Colombo) में भारतीय समुदाय ने बड़ी ही गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में कोलंबो में भारतीय समुदाय ने एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। बारिश के बावजूद भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे।
आज, शनिवार, 5 अप्रैल को पीएम मोदी का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया और इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान की क्या अहमियत रहेगी? आइए जानते हैं।
पीएम मोदी और दिसानायके के बीच होने वाली बातचीत के दौरान भारत-श्रीलंका के बीच रक्षा समझौते पर बातचीत होना तय माना जा रहा है। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा समझौता काफी अहम है। ऐसे में पीएम मोदी और दिसानायके के बीच इस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इसके लिए हिंद महासागर में सुरक्षा बढाने का मुद्दा उठाया जा सकता है, जिसके लिए दोनों देशों का एकसाथ मिलकर काम करना ज़रूरी है।
2022 में श्रीलंका में पैदा हुए आर्थिक संकट के बाद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। हालांकि 3 साल में श्रीलंका की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी देश आर्थिक रूप से कमज़ोर ही है। ऐसे में भारत की तरफ से श्रीलंका को इस संकट से उबारने में मदद पर पीएम मोदी और दिसानायके के बीच बातचीत हो सकती है।
पीएम मोदी और दिसानायके, श्रीलंका की बिजली की ज़रूरत को देखते हुए त्रिंकोमाली (Trincomalee) में 120 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके लिए भारत के नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और श्रीलंका के सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के बीच पार्टनरशिप होगी।
भारत और श्रीलंका के बीच ट्रेड सेक्टर में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी पीएम मोदी और दिसानायके के बीच चर्चा होगी और इस विषय में दोनों, ज़रूरी हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Liberation Day Reciprocal Tariffs: ट्रंप का ‘टैरिफ बम’ फूटा, भारत पर लगाया 26% रेसिप्रोकल टैरिफ