अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक दिखाई गई है। यह वीडियो ड्रोन/फाइटर जेट से लिया गया है और इसमें साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक से हूतियों का ठिकाना तबाह हो गया। वीडियो शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा, "ये हूती एक हमले के निर्देश के लिए एक जगह पर इकठ्ठा हुए थे। ऊप्स, अब ये हूती कोई हमला नहीं कर पाएंगे। वो फिर फिर कभी हमारी शिप्स पर हमला करके उन्हें नहीं डुबोएंगे।"