PM Modi Speaks To Putin: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर रूस के राष्ट्रपति और अपने दोस्त व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों लीडर्स के बीच क्या चर्चा हुई? आइए जानते हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) देश की स्वतंत्र विदेश नीति को बेहद ही अहम मानते हैं। पीएम मोदी का मानना है कि भारत की स्वतंत्र विदेश नीति के तहत बिना किसी के हस्तक्षेप के भारत के पक्ष में दूसरे देशों से संबंधों में मज़बूती लाना है। भारत की विदेश नीति के मामले में पीएम मोदी दूसरे देशों को भी दखलंदाज़ी नहीं करने देते। यही वजह है कि जब दुनिया के कई देश पिछले ढाई साल से रूस (Russia) के खिलाफ हैं और रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं, फिर भी पीएम मोदी ने भारत और रूस के संबंधों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ने दिया और इन संबंधों को पहले से भी ज़्यादा मज़बूत कर दिया। पिछले महीने पीएम मोदी ने रूस का दौरा भी किया था। आज पीएम मोदी ने फोन पर रूस के राष्ट्रपति और अपने दोस्त व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बात की।
यूक्रेन दौरे के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की बात दोहराई
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अपनी फोन पर हुई बात के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा, "आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई। हमने दोनों देशों के बीच खास और विशेषाधिकार वाली रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध और यूक्रेन के हालिया दौरे के दौरान मैंने जो विचार साझा किए, उन विचारों पर भी मैंने और राष्ट्रपति पुतिन ने बात की। मैंने इस युद्ध के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।"
पीएम मोदी के लिए पुतिन ने रोका युद्ध
सिर्फ भारत और रूस ही नहीं, पीएम मोदी और पुतिन काफी अच्छे दोस्त हैं। पुतिन तो समय-समय पर पीएम मोदी की तारीफ करने का मौका भी नहीं छोडंते। ऐसे में जब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर गए, तब पुतिन ने दोस्ती निभाते हुए अपनी सेना को आदेश दे दिया कि जब तक भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में हैं, तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में 30% गिरी क्राइम रेट, तालिबान का हैरान कर देने वाला दावा