18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में 30% गिरी क्राइम रेट, तालिबान का हैरान कर देने वाला दावा

Taliban's Shocking Claim: अफगानिस्तान में तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने हाल ही में एक चौंका देने वाला दावा किया है। क्या है तालिबान का यह दावा? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Aug 2024, 3:33 PM IST

Afghanistan under Taliban rule

Afghanistan under Taliban rule

तालिबान (Taliban) दुनियाभर में सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है। अफगानिस्तान (Afghanistan) बेस्ड इस्लामिक आतंकी संगठन तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अपने देश में तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया था। तभी से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन चल रहा है। तालिबान ने अफगानिस्तान में सबकुछ बदल दिया है जिससे अफगानिस्तान की जनता काफी मुश्किल हालातों में जी रही है। महिलाओं पर तो कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसी बीच तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने एक चौंका देने वाला दावा किया है।

अफगानिस्तान में 30% गिरी क्राइम रेट

अफगानिस्तान में क्राइम रेट (अपराध की दर) 30% गिर गई है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का आंतरिक मंत्रालय दावा कर रहा है। तालिबान की तरफ से यह दावा किया गया है कि देश में अपराध 30% तक कम हो गया है और इस वजह से देश के लोग सुरक्षित रह रहे हैं और बिना किसी परेशानी के एक प्रांत से दूसरे प्रांत जा सफर कर सकते हैं।

तालिबान सरकार के प्रयासों का परिणाम

अफगानिस्तान में क्राइम रेट 30% गिरने के पीछे तालिबान ने सरकार के प्रयासों को श्रेय दिया। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार सरकार ने देश में सुरक्षा बढ़ाई है। आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले एक साल में देश में कई अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है या मार गिराया गया है। ड्रग्स की तस्करी पर नकेल कंसी गई है। चोरों पर सख्ती से एक्शन लिया गया है। बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है, जिससे ड्रग्स की तस्करी के साथ ही विदेशी अपराधियों को देश में घुसने से रोका जा सके। साथ ही अपराध को कम करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए गए हैं, जिसका तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने दावा किया है।

यह भी पढ़ें- भारतीयों का अमेरिकी कंपनियों में दबदबा कायम, केवन पारेख को ऐप्पल ने बनाया नया सीएफओ