विदेश

पोलिश F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश और बना आग का गोला, पायलट की मौत

F-16 Fighter Jet Crash: पोलैंड में F-16 फाइटर जेट क्रैश होने का मामला सामने आया है जिससे हाहाकार मच गया है। क्रैश होने के बाद जोर का धमाका हुआ और फाइटर जेट आग का गोला बन गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2025, 10:07 AM IST
Polish F-16 fight jet crashes
Polish F-16 fight jet crashes (Photo - Patrika Graphics)

पोलैंड (Poland) में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। रैडम (Radom) शहर में रैडम एयरशो 2025 की रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। पोलिश एयरफोर्स की F-16 टाइगर डेमो टीम का हिस्सा एक F-16 फाइटर जेट एयरशो की रिहर्सल के दौरान क्रैश हो गया। पोलिश F-16 फाइटर जेट, रैडम में 30 और 31 अगस्त को होने वाले एयरशो के लिए रिहर्सल कर रहा था। रिहर्सल के दौरान ही फाइटर जेट अचानक से ही नीचे जाने लगा और क्रैश हो गया। यह हादसा रैडम एयरपोर्ट पर हुआ।

जोर के धमाके के बाद फाइटर जेट बना आग का गोला

एयरशो की रिहर्सल के दौरान पोलिश F-16 फाइटर जेट जैसे ही रनवे पर क्रैश हुआ, वैसे ही जोर का धमाका हुआ। इसके बाद फाइटर जेट आग का गोला बन गया। इस प्लेन क्रैश से हाहाकार मच गया।

पायलट की मौत

रैंडम में पोलिश F-16 फाइटर जेट के क्रैश होने से पायलट, मेजर मासिएज 'स्लैब' क्राकोवियन (Maciej 'SLAB' Krakowian) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जमीन पर किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची और फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

एयरशो किया गया कैंसिल

F-16 फाइटर जेट के क्रैश होने और पायलट की मौत के बाद रैंडम में इस वीकेंड पर होने वाले एयरशो को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है।

मामले की जांच हुई शुरू

इस क्रैश के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। हादसे के वीडियो के अनुसार F-16 फाइटर जेट एक एक्रोबेटिक मैनूवर (संभवतः बैरल रोल) कर रहा था और ऐसा करने के दौरान ही वो क्रैश हो गया। फिलहाल इस हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

Updated on:
29 Aug 2025, 10:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Brazil Election: लूला की जीत को कोर्ट में चुनौती देंगे फ्लावियो बोल्सोनारो, बोले- इतिहास में पहली बार बढ़ाया गया वोटिंग का समय

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

Israel Election 2026: इजरायल चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा बयान: नेतन्याहू को बताया ‘योद्धा प्रधानमंत्री’, वोट देने की अपील की

एक हादसा, एक आंदोलन और ताकतवर राष्ट्रपति को माननी पड़ी हार, छात्रों ने सर्बिया में बदल दी देश की सियासत

इजरायल चुनाव से पहले हंगामा, ईरान पर हमले को लेकर पीएम नेतन्याहू और सेना प्रमुख में टकराव की चर्चा