विदेश

‘भारत को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए’, इजरायल और गाजा पर राहुल गांधी का बयान

Rahul Gandhi Israel Statement: शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने इजरायल, गाजा, मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा बदलाव पर भी बात की।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 8:55 PM IST
Rahul Gandhi news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(फोटो-X/@INCIndia)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इजरायल और गाजा के मुद्दे पर भारत की विदेश नीति को लेकर अपनी बात रखी है। शिकागो यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के इजरायल के साथ अच्छे संबंध हैं और वह उससे हथियार भी खरीदता है, लेकिन भारत की विदेश नीति किसी दूसरे देश के हितों के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका और प्रभाव दिखाना चाहिए।

राहुल गांधी ने इजरायल के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का समर्थन किया, लेकिन साथ ही गाजा में इजरायल की कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने अक्टूबर में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि गाजा में इजरायल ने जो किया, उसकी भी निंदा की जानी चाहिए।

भारत को वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए


राहुल गांधी ने कहा कि भारत दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देना पसंद नहीं करता। यह देश के बुनियादी सिद्धांतों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत के कई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और वह इन रिश्तों को संभालना जानता है। उन्होंने कहा कि भारत न तो दूसरे देशों को यह बताना चाहता है कि उन्हें क्या करना चाहिए और न ही यह पसंद करता है कि कोई दूसरा देश भारत को निर्देश दे। उनके मुताबिक, भारत को अपने विचारों और हितों के आधार पर फैसले लेने चाहिए।

राहुल गांधी ने भारत की वैश्विक भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि करीब 1.5 अरब की आबादी वाला भारत दुनिया के मंच पर अपनी भूमिका और प्रभाव दिखाने की क्षमता रखता है। इसे किसी दूसरे देश की वजह से सीमित नहीं होना चाहिए।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत


राहुल गांधी ने भारत में उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत ने उत्पादन और विनिर्माण के विचार को लगभग छोड़ दिया है और इसे फिर से शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे बदलावों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोयले से पेट्रोल और भाप के इंजन से इंटरनल कंबशन इंजन की ओर हुए बदलाव ने अमेरिका को एक नई आर्थिक पहचान दी थी। अब दुनिया एक नए ऊर्जा बदलाव के दौर में प्रवेश कर रही है।

राहुल गांधी के मुताबिक, अगर भारत को महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ना है और अमेरिका अपनी महाशक्ति की स्थिति बनाए रखना चाहता है, तो दोनों देशों को इस नए ऊर्जा बदलाव से जुड़ी चुनौतियों का जवाब तैयार करना होगा।

Updated on:
19 Nov 2026, 8:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को चेताया – क्रीमिया ब्रिज पर हमले का मिलेगा दर्दनाक जवाब

होर्मुज स्ट्रेट में 2 सुपरटैंकर जहाज और 3 अन्य जहाज आए समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में

‘वे बुरे रहे हैं’: ट्रंप बोले- 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है, चीन यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान

‘अमेरिका नहीं करता ताइवान की आज़ादी का समर्थन!’, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से क्यों उठी ‘याल्टा 2.0’ की चर्चा, जाने पहले सम्मेलन में क्या हुआ था तय