विदेश

नमक के दाने से भी छोटा रोबोट लाएगा इलाज में क्रांति, वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो नमक के दाने से भी छोटा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह रोबोट इलाज में क्रांति ला सकता है।
2 min read
• •
Dec 15, 2025
Robot smaller than grain of salt
Robot smaller than grain of salt (Photo - Washington Post)

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसा रोबोट (Robot) बनाया है, जो नमक के एक दाने (Grain of Salt) से भी छोटा है। यह रोबोट खुद महसूस कर सकता है, सोच सकता है और काम कर सकता है। यह खोज 40 साल पुरानी एक मुश्किल समस्या को हल करती है। पहले इतने छोटे रोबोट में कंप्यूटर, सेंसर और मोटर एक साथ फिट करना नामुमकिन-सा लगता था, लेकिन अब टेक्नोलॉजी काफी बदल चुकी है और इस वजह से ऐसा करना संभव है।

इस तरह का पहला रोबोट

वैज्ञानिकों के अनुसार यह इस तरह का पहला छोटा रोबोट है, जो इतनी छोटी साइज़ का होकर भी खुद सोचकर फैसला ले सकता है। यह रोबोट पुराने रोबोट्स से 100 गुना छोटा है, लेकिन ज़्यादा असरदार है। फिलहाल यह रोबोट सिर्फ लैब में काम करता है। इसे इंसानी शरीर के लिए सुरक्षित बनाना अभी बाकी है। अभी यह मीठे पानी में तैर सकता है, लेकिन नमकीन पानी या ज़मीन पर चलने लायक नहीं है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इसे चलाना आसान है।

रोबोट में लगा है 55 नैनोमीटर का छोटा कंप्यूटर

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह रोबोट एक मिलीमीटर से भी छोटी साइज़ का है। इसमें 55 नैनोमीटर का एक छोटा कंप्यूटर लगा है। साथ ही तापमान महसूस करने वाले सेंसर हैं जो 0.3 डिग्री तक सही काम करते हैं। यह रोबोट सूरज की रोशनी से चलता है क्योंकि इसमें सोलर सेल लगे हैं। बाहर से एक कांच जैसी परत इसे बचाती है। वैज्ञानिकों ने इसे 55 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी से बनाया है जिससे बिजली की खपत कम हो।

इलाज में ला सकता है क्रांति

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह रोबोट इलाज में क्रांति ला सकता है। छोटे रोबोट शरीर की नसों में घुसकर सही जगह दवा पहुंचा सकते हैं। ब्लॉक हुई नसों को ठीक कर सकते हैं। सेल्स पर नज़र रख सकते हैं। इससे सर्जरी की ज़रूरत कम हो जाएगी। एक रिसर्चर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 10 साल में इसका असली इस्तेमाल शुरू हो सकता है। अभी यह लैब में है लेकिन जल्दी ही शरीर के अंदर काम करने लायक बन जाएगा, जिससे इलाज करना काफी आसान हो सकता है।

Updated on:
15 Dec 2025 11:00 am
Published on:
15 Dec 2025 11:00 am
Also Read
View All
Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?