विदेश

ऑपरेशन में रोबोट देंगे बेहतरीन सर्जनों को भी मात, एलन मस्क ने किया बड़ा दावा

Elon Musk's Big Claim: मेडिकल साइंस में रोबोट के बारे में एलन मस्क ने एक बड़ा दावा किया है। क्या है मस्क का दावा? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2025, 11:05 AM IST
Robot surgeon
Robot surgeon

दुनियाभर में टेक्नोलॉजी तेज़ी से विकसित हो रही है। अक्सर ही टेक्नोलॉजी सेक्टर में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और पहले से चली आ रही टेक्नोलॉजी भी और ज़्यादा एडवांस हो रही है। इनमें रोबोटिक्स भी शामिल हैं। एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI – Artificial Intelligence) आने के बाद रोबोटिक्स में भी तेज़ी से विकास देखने को मिला है। आजकल ऐसे रोबोट (Robot) आ रहे हैं जो कई चीज़ें करने में सक्षम हैं। रोबोट्स के बारे में अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक बड़ा दावा किया है।

सर्जनों से बेहतर काम करेंगे रोबोट्स!

एलन मस्क (Elon Musk) ने दावा किया है कि अगले 5 साल में रोबोट्स, दुनिया के सबसे बेहतरीन सर्जनों से भी बेहतर हो जाएंगे और उनसे बेहतर सर्जरी करने में सक्षम हो जाएंगे। मस्क ने न्यूरालिंक (Neuralink) के रोबोट का हवाला देते हुए कहा कि रोबोट की गति और सटीकता हासिल करना इंसानों के लिए संभव नहीं है। मेडट्रॉनिक के ‘ह्यूगो' रोबोट के सफल परीक्षणों का ज़िक्र करते हुए मस्क ने यह बात कही।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान

लोगों की क्या है राय?

मस्क के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मेडिकल साइंस में एक बड़ा और बेहतरीन कदम बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि रोबोट्स से सर्जरी कराना बेहद ही जोखिमपूर्ण हो सकता है।

सर्जन लेते हैं निर्णय

इसी बीच हज़ारों रोबोट असिस्टेंट सर्जरी करने वाले अमेरिका के वरिष्ठ सर्जन डॉ. शंकर अदुसुमल्ली ने मस्क के बयान को भ्रामक बताया। अदुसुमल्ली ने कहा कि रोबोट्स भले ही कितने भी एडवांस हो जाए, वो हमेशा उपकरण ही रहेंगे। सर्जरी के दौरान निर्णय अब भी सर्जन लेते हैं और आगे भी ऐसा हो होगा।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?

Updated on:
29 Apr 2025, 11:05 AM IST
Published on: