विदेश

आरएसएफ ने अस्पताल पर बरसाए बम, 3 लोगों की मौत और 7 घायल

Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ का आतंक जारी है। आरएसएफ ने एक अस्पताल पर बमबारी करते हुए हाहाकार मचा दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2026, 4:40 PM IST
RSF bombs hospital in Sudan
RSF bombs hospital in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। 15 अप्रैल 2023 से दोनों पक्षों के बीच घमासान मचा हुआ है। कई हज़ार लोग इस वजह से मारे जा चुके हैं। लाखों लोग जंग के कारण अपना घर गंवा चुके हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में आरएसएफ का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और अक्सर ही आरएसएफ के लड़ाके देश में कहीं न कहीं हमले करते रहते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। आरएसएफ ने सूडान के सेन्नार (Sennar) राज्य में रविवार को हमला किया।

आरएसएफ ने अस्पताल पर बरसाए बम

सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने जानकारी दी कि आरएसएफ ने रविवार को सेन्नार में एक अस्पताल पर बम बरसाए। आरएसएफ ने ड्रोन से बमबारी की। इस बमबारी से हाहाकार मच गया। अस्पताल को भी काफी नुकसान पहुंचा।

3 लोगों की मौत

आरएसएफ की बमबारी से सेन्नार में अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस बारे में जानकारी दी।

7 लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में अस्पताल में मौजूद 7 लोग घायल हो गए। घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।