विदेश

नहीं रुक रहे रूस के हमले, यूक्रेन में दो और गांवों पर किया कब्ज़ा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। अब रूस ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने यूक्रेन में दो और गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2025
Russian soldiers in Donetsk (Photo - Washington Post)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War), दो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और खतरनाक युद्ध है, पिछले 42 महीने से जारी है। रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के कई शहरों में इस युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। हालांकि इस युद्ध में रूस के भी कई सैनिक मारे जा चुके हैं, लेकिन यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले जारी हैं। अब रूस की सेना को यूक्रेन के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिल गई है।

ये भी पढ़ें

रूसी हमलों के बीच कनाडा आया यूक्रेन की मदद के लिए आगे, पीएम कार्नी ने किया सैन्य सहायता का ऐलान

यूक्रेन में दो और गांवों पर किया रूस ने कब्ज़ा

रूस ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन में दो और गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि उनके सैनिकों ने डोनेट्स्क (Donetsk) में 1,000 किलोमीटर की बॉर्डर के पास के स्रेडनेये (Sredneye) और क्लेबन-ब्य्क (Kleban-Byk) गांवों पर कब्ज़ा जमा लिया है।

स्रेडनेये और क्लेबन-ब्य्क पर कब्ज़े से रूस को कैसे होगा फायदा?

स्रेडनेये और क्लेबन-ब्य्क गांवों पर कब्ज़े से रूस को काफी फायदा हो सकता है। इससे न सिर्फ रूस के कब्ज़े में और यूक्रेनी ज़मीन आएगी, बल्कि सैन्य लिहाज से भी यह काफी अहम होगा। क्लेबन-ब्य्क पर कब्ज़ा करने से रूस को कोस्टिएंटीनिव्का (Kostiantynivka) शहर की ओर और बढ़त मिलेगी। यूक्रेन का यह शहर एक अहम किलाबंद शहर है जो क्रामाटोरस्क (Kramatorsk) के रास्ते पर है। इस शहर में यूक्रेन की सेना का अहम लॉजिस्टिक बेस है। रूस इसे तबाह करना चाहता है या फिर इस पर कब्ज़ा करना चाहता है, जिससे यूक्रेनी सेना को और कमज़ोर किया जा सके।

पहले भी गांवों पर किया कब्ज़ा

शुक्रवार को भी रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके सैनिकों ने डोनेट्स्क में तीन गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है। हालांकि यूक्रेन की सेना ने यह स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में मानसून ने बरपाया कहर, अब तक 788 लोगों की मौत

Also Read
View All

अगली खबर