विदेश

रूस ने किया पोलैंड में मिसाइल हमले की ज़िम्मेदारी का खंडन

Missile Attack On Poland: पोलैंड में हुए मिसाइल हमले में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। रूस की तरफ से इस मामले में हाल ही में बयान दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2022, 4:31 PM IST
kremlin_denise_missile_launch.jpg
Kremlin denies Missile attack

रूस-यूक्रेन के बीच करीब 9 महीने से चल रहे युद्ध में नाब तक काफी नुकसान हो चुका है। कई हमलों से दहल उठा यूक्रेन अभी भी युद्ध में मज़बूती से डटा हुआ है, तो वहीँ रूस की सेना का मनोबल अब कमज़ोर होता दिख रहा है। इसी बीच भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह तड़के यूक्रेन बॉर्डर से लगे पोलैंड में मिसाइल गिरी है। इस मिसाइल से पोलैंड के गाँव के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। चूंकि पोलैंड एक नाटो सदस्य देश है, इसलिए मामला काफी गरमा चुका है। इस मुद्दे पर नाटो की बैठक भी हुई, जिसमें मामले की गंभीरता पर चर्चा हुई। अब हाल ही में इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।


रूस ने किया खंडन

पोलैंड में हुए मिसाइल हमले के मामले में हाल ही में रूस की तरफ से बयान आया है। रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित क्रेमलिन की तरफ से जारी किए गए बयान में रूस की तरफ से इस हमले का खंडन किया गया है। क्रेमलिन के एक प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस का इस मिसाइल हमले से कोई लेना-देना नहीं है।


यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi से मुलाकात के बाद UK पीएम Rishi Sunak का बड़ा फैसला, भारतीयों के लिए एक बड़ी स्कीम को दी मंज़ूरी

अमरीकी अधिकारियों का दावा, यूक्रेन से गिरी थी मिसाइल


अमरीका के कुछ अधिकारियों ने इस हमले के बारे में दावा करते हुए कहा है कि पोलैंड में हुआ मिसाइल हमला यूक्रेन की तरफ से गिरी मिसाइल से हुआ है। हालांकि यूक्रेनी सेना की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, पर अमरीकी अधिकारियों के अनुसार यह मिसाइल रुसी हमले से बचाव के दौरान पोलैंड में गिर गई थी।


Published on: