विदेश

जल्द रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? दोनों देशों में अपने राजदूत भेजेंगे ट्रंप

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द रुक सकता है। ऐसे में उन्होंने दोनों देशों में अपने राजदूत भेजने का फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2025, 9:55 AM IST
Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy
Vladimir Putin, Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से युद्ध चल रहा है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिनों में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। हालांकि रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी कोशिशों में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है। लेकिन अब ट्रंप ने इस बारे में एक बड़ा संकेत दिया है।

जल्द रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध जल्द रुक सकता है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ समय पहले ही दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए 28-सूत्री रूस-यूक्रेन शांति प्रस्ताव पेश किया था। रूस ने इसे शांति का आधार बताया था, लेकिन यूक्रेन इस प्रस्ताव की कुछ शर्तों से सहमत नहीं था। हालांकि ट्रंप ने दावा किया है कि यूक्रेन भी इस शांति प्रस्ताव पर बातचीत के लिए तैयार है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध रुकने के आसार हैं।

दोनों देशों में अपने राजदूत भेजेंगे ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की योजना के अगले चरण के तहत ट्रंप दोनों देशों में अपने राजदूत भेजेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मिलने के लिए ट्रंप अपने खास राजदूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) को भेजेंगे। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) और अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए ट्रंप अपने सैन्य सचिव डैन ड्रिस्कॉल (Dan Driscoll) को भेजेंगे।