विदेश

नाटो महास​चिव ने ट्रंप से की मीटिंग, जानिए पुतिन को लेकर क्या बन रहा है मेगा प्लान ?

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो महासचिव मार्क रूटे ने डोनाल्ड ट्रंप से वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान कनाडा में रूस के हमले को लेकर आपात बैठक हुई और हिंसक प्रदर्शन हुए।

less than 1 minute read
Nov 24, 2024
Donald Trump and Nato
Donald Trump and Nato

Russia-Ukraine War: नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने फ्लोरिडा में अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) के साथ मुलाकात में गठबंधन के समक्ष पेश वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की। नाटो के प्रवक्ता फराह दख्लाल्लाह ने एक बयान में बताया कि यह बैठक शुक्रवार को पाम बीच में हुई। ट्रंप और रूटे के बीच मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जबकि शनिवार को ही कनाडा के मॉन्ट्रियल में नाटो की आपात बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक रूस की ओर से यूक्रेन में नई आइसीबीएम मिसाइल से हमला करने के बाद पैदा हुए हालात पर मंथन के लिए बुलाई गई थी। बैठक के दौरान बड़े पैमाने पर यहां इजराइल विरोधी और नाटो विरोधी प्रदर्शन भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के पुतले जलाए, पत्थर फेंके और दुकानों की खिड़कियां तोड़ दीं और वाहन भी जला दिए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रूडो ले रहे थे स्विफ्ट की कन्सर्ट का आनंद

इधर ऐसे समय में जबकि पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हो रही थी, तब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को टोरंटो में टेलर स्विफ्ट के कन्सर्ट में अपने परिवार के साथ आनंद लेते और झूमते हुए देखा गया। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Published on:
24 Nov 2024 01:14 pm
Also Read
View All
Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन

‘मेरी पॉपुलैरिटी पर मत जाओ, अपना देखो’, डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा उकसाया तो जॉर्जिया मेलोनी ने फिर दिया करारा जवाब

लेबनान को लेकर बढ़ा विवाद, ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका-इजरायल पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप