पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत काफी अशांत माना जाता है। अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे इस प्रांत में आए दिन ही आतंकी हमलों और हिंसा भड़कने के मामले सामने आते रहते हैं। गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में एक पैसेंजर वैन पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे करीब 47 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज़्यादातर शिया मुस्लिम थे। इस घटना के बाद कुर्रम जिले में अशांति बढ़ गई। इस घटना की वजह से अलीजई और बागान कबीलों में झड़प हो गई, जिससे कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी।