Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 41 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। इतना समय बीत जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने के फिलहाल कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। युद्ध की वजह से यूक्रेनी महिलाओं को भी सेना में शामिल होना पड़ रहा है, लेकिन अपने देश के लिए ये महिलाएं बढ़-चढ़कर सेना में शामिल हो रही हैं।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 41 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। शुरू में ऐसा लग रहा था कि रूस कुछ ही दिन में इस युद्ध को जीत लेगा, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि यूक्रेन को इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में यूक्रेनी सैनिकों ने भी इस युद्ध में अपनी जान गंवाई है। रूस की सेना को भी इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से दोनों देशों ने ही अपने कई सैनिक गंवाए हैं और इस वजह से दोनों ही देशों की सेना में कई नए सैनिकों की भर्ती भी हुई है। यूक्रेनी सेना पर गौर करें, तो इसमें महिलाओं की संख्या बढ़ रही है।
रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन की सेना में अब नारी शक्ति भी दिख रही है। युद्ध से पहले सामान्य तौर पर कम ही यूक्रेनी महिलाएं सेना में शामिल होती थीं, पर युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति बदल गई है। अब यूक्रेनी महिलाएं बढ़-चढ़कर सेना में शामिल हो रही हैं।
यूक्रेनी सेना में करीब 10 लाख सैनिक हैं। महिला सैनिकों के आंकड़े पर गौर किया जाए, तो पिछले तीन साल में यूक्रेनी सेना में महिलाओं की संख्या 1 लाख पर कर चुकी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने से पहले और अब के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो इसमें काफी इजाफा हुआ है। युद्ध शुरू होने से पहले सेना में सिर्फ 15% महिलाएं थी। अब उनकी संख्या डबल हो गई है।
यूक्रेनी सेना में महिलाएं कई ज़िम्मेदारी निभा रही हैं। यूक्रेनी महिला सैनिक ड्रोन और तोपें कंट्रोल करना, मेडिकल सपोर्ट पहुंचना, फ्रंटलाइन पर जंग में तैनाती और ट्रांसपोर्ट जैसे डिपार्टमेंट्स में अहम भूमिका निभा रही हैं। युद्ध में ये महिलाएं टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही हैं।