विदेश

भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों पर लगे वर्क वीज़ा बैन को सऊदी अरब ने हटाया

Saudi Arabia Lifts Ban On Work Visa: सऊदी अरब ने 14 देशों पर लगाए वर्क वीज़ा पर बैन को हटा लिया है। इन देशों की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

2 min read
Jun 15, 2025
Saudi Arabia lifts ban on work visa (Representational Photo)

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने कुछ समय पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए 14 देशों के नागरिकों को काम के लिए दिए जाने वाले वर्क वीज़ा (Work Visa) पर बैन लगा दिया था। इससे उन 14 देशों के निवासियों के लिए सऊदी अरब जाकर काम करने के अवसरों पर भी रोक लग गई थी। हालांकि अब सऊदी अरब ने अपने फैसले को वापस लेते हुए उन 14 देशों पर लगाए वर्क वीज़ा के बैन को हटा दिया है। सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने इस फैसले की पुष्टि की है।

किन देशों को मिली राहत?

सऊदी अरब के 14 देशों पर लगाए वर्क वीज़ा बैन कोह हटाने के बाद किन-किन देशों को राहत मिली है, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। आइए उन देशों की लिस्ट पर नज़र डालते हैं।

1. भारत (India)

2. पाकिस्तान (Pakistan)

3. बांग्लादेश (Bangladesh)

4. मिस्र (Egypt)

5. इथियोपिया (Ethiopia)

6. इंडोनेशिया (Indonesia)

7. इराक (Iraq)

8. जॉर्डन (Jordan)

9. मोरक्को (Morocco)

10. नाइजीरिया (Nigeria)

11. सूडान (Sudan)

12. ट्यूनीशिया (Tunisia)

13. यमन (Yemen)

14. अल्जीरिया (Algeria)

किस वजह से लगाया गया था बैन?

मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि सऊदी अरब ने ऊपर दिए गए 14 देशों पर वर्क वीज़ा बैन क्यों लगाया था? दरअसल यह बैन अस्थायी था और सिर्फ कुछ समय के लिए ही लगाया गया था। सऊदी अरब सरकार ने यह फैसला हज यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया था। दरअसल पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि सऊदी अरब में वर्क वीज़ा पर आए लोग भी हज करने चले जाते हैं। इससे भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि हज यात्रा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करवाना होता है और वर्क वीज़ा वाले लोग बिना रजिस्ट्रेशन के हज करने की कोशिश करते हैं। इससे अव्यवस्था बढ़ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब सरकार ने यह कदम उठाया था। सऊदी अरब सरकार हर साल इस तरह के कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: ईरान के मिसाइल अटैक से इज़रायल में हड़कंप, 10 लोगों की मौत और 200 से ज़्यादा घायल

Also Read
View All

अगली खबर