Senegal Violence: सेनेगल में भीषण हिंसा भड़क गई है। इस हिंसा के चलते 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
अफ़्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित देश सेनेगल (Senegal) में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसकी वजह है देश में विपक्ष के नेता ओस्मान सोंको (Ousmane Sonko)। हाल ही में सेनेगल के एक कोर्ट ने सोंको को दो साल की जेल की सज़ा सुनाई है। सोंको पर 2021 में एक मसाज पार्लर में एक 20 वर्षीय लड़की से रेप और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। हालांकि सोंको ने इसे राजनीतिक साजिश बताया था और आरोप मानने से इंकार कर दिया था। इस मामले में सोंको को एक कोर्ट ने बड़ी भी कर दिया था, पर युवाओं को भ्रष्ट करने और उनके साथ खराब व्यवहार के लिए सोंको को जेल की सज़ा दी गई। इसके बाद से ही सेनेगल में हिंसा भड़क गई और उनको सज़ा मिलने के विरोध में उनके समर्थक सड़क पर उत्तर आए।
9 लोगों की हुई मौत
सेनेगल में अलग-अलग जगह सोंको के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़का दी। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को भी एक्शन में आना पड़ा। सोंको के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी सेनेगल के इंटीरियर मिनिस्टर एंटोनी डिओमे (Antoine Diome) ने दी। सेनेगल में हिंसा के चलते कई पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचा।
राष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
सोंको को दो साल की सज़ा मिलने का असर उनके राजनीतिक करियर पर भी पड़ेगा। सेनेगल में अगले साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने है। अगले साल सेनेगल में नया राष्ट्रपति चुना जाना है और सोंको भी राष्ट्रपति पद की इस दौड़ में शामिल थे। पर सज़ा मिलने की वजह से सोंको अगले साल सेनेगल में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इससे उनकी पार्टी के साथ ही उनके समर्थकों में भी गुस्सा है।
यह भी पढ़ें- कर्ज़ में डूबा अमरीका डिफॉल्ट होने से बचा, जो बाइडन ने बताया बड़ी जीत