23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UN में भारत ने POK मुद्दे पर कहा- आतंक फैलाने के बजाय विकास पर ध्यान दे पाकिस्तान

Pakistan Occupied Kashmir: UN मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान से विकास पर ध्यान देने को कहा।
2 min read
Google source verification
UN Human Rights Council

UNHRC में भारत के राजनयिक क्षितिज त्यागी (फोटो- X post/@sidhant )

India In UNHRC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा उठाया है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पिछले शुक्रवार को परिषद को बताया गया था कि जून से अब तक इस क्षेत्र में कई दर्जन नागरिक मारे जा चुके हैं।

इससे पहले ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्परेशन (OIC) कॉन्टैक्ट ग्रुप की मंत्री-स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत पर निशाना साधा। डार ने भारत पर कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलने का आरोप लगाया था।

इस पर भारत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि उसे दूसरे देशों के इलाके पर नजर रखने और आतंक फैलाने के बजाय अपने लोगों के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

आतंकवाद प ध्यान देने से कर्ज कम नहीं होगा

भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मारे जाने वाले लोगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जून से अब तक दर्जनों नागरिक इस इलाके में मारे जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने लोगों के लिए बेहतर काम कर सकता है, अगर वह विकास पर ध्यान दे।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की जमीन पर दावा करना या आतंकवाद को बढ़ावा देना पाकिस्तान के लोगों की समस्याओं को हल नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मानवाधिकार परिषद में इस तरह की गतिविधियों से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर मौजूद कर्ज का बोझ कम नहीं होगा।

कश्मीर में आतंकवाद का भी जिक्र

भारत की ओर से जवाब देते हुए त्यागी ने कश्मीरी पंडितों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हथियार और प्रशिक्षण दिए गए आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से जाने के लिए मजबूर किया था। उनके मुताबिक, इन्हीं आतंकवादियों ने बाद में दूसरे धर्म के कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे।

पाकिस्तान के आरोपों का जवाब

क्षितिज त्यागी की यह टिप्पणी पाकिस्तान की ओर से OIC की मंत्री-स्तरीय बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के जवाब में आई है। भारत पहले भी संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के साथ होने वाले व्यवहार का मुद्दा उठाता रहा है।