विदेश

महाकाम नदी में डूबा जहाज, इंडोनेशिया में 8 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में एक जहाज डूबने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Nov 13, 2025
Ship sinks in Indonesia
इंडोनेशिया में डूबा जहाज (Representational Photo)

दुनियाभर में जहाज और नाव डूबने के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी तरह का एक मामला अब इंडोनेशिया (Indonesia) में देखने को मिला है। देश के पूर्वी कालीमंतन (East Kalimantan) प्रांत में महाकम नदी (Mahakam River) में एक जहाज डूब गया। यह हादसा सोमवार को हुआ, लेकिन इसकी जानकारी आज, गुरुवार, 13 नवंबर को सामने आई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय जहाज पर क्रू मेंबर्स समेत 28 लोग सवार थे।

8 लोगों की हुई मौत

महाकाम नदी में जहाज के डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। पूर्वी कालीमंतन के प्रांत सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस की तरफ से मृतकों की पुष्टि की गई।

20 लोगों की बचाई गई जान

इस हादसे में जहाज के साथ नदी में डूबे अन्य 20 लोगों की जान बचा ली गई है, जिसके बारे में प्रांतीय सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस की तरफ से जानकारी दी गई। इन लोगों को बचाने के लिए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और 50 बचावकर्मियों को तैनात किया गया। कुछ देर में ही इन 20 लोगों को ढूंढकर बचा लिया गया।

किस वजह से हुआ हादसा?

पुलिस और स्थानीय एजेंसी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से माना जा रहा है कि पानी के तेज़ प्रवाह और जहाज में ज़रूरत से ज़्यादा सामान लदा होने की वजह से वो डूब गया। हादसे के समय जहाज सीमेंट ले जा रहा था। हालांकि मामले की जांच अभी भी जारी है जिससे इस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में भी पता लगाया जा सके।

Updated on:
13 Nov 2025 11:44 am
Published on:
13 Nov 2025 11:43 am