विदेश

सौतेला पिता बना दरिंदा, 9 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार

एक सौतेले पिता ने 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका एलिस मुनरो की बेटी थी।
less than 1 minute read
Little girl
Little girl

दुनियाभर में दरिंदों की कमी नहीं है। अक्सर ही लोगों की दरिंदगी के मामले सामने आते रहते हैं जब लोग छोटे बच्चों को भी अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में एक महिला ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह छोटी बच्ची थी तब उसके साथ भी दरिंदगी हुई थी। हम बात कर रहे हैं कनाडा की नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका एलिस मुनरो की बेटी एंड्रिया रॉबिन स्किनर की, जिसने हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।

9 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता ने किया बलात्कार

एंड्रिया ने खुलासा किया है कि जब वह 9 साल की थी, तब उसके सौतेले पिता जेराल्ड फ्रेमलिन ने पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था। माँ मुनरो को यह बात पता चलने पर भी कुछ नहीं किया और उस शख्स के साथ रहना जारी रखा।

अंतिम समय तक नहीं छोड़ा साथ

एंड्रिया ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने 1976 में उसका यौन शोषण शुरू कर दिया था, जब वह 9 साल की थी, जबकि सौतेले पिता की उम्र 50 के आसपास थी। इसके बावजूद मुनरो ने इसे यौन शोषण का मामला नहीं माना और चुप्पी रखी। साथ ही मुनरो ने उस शख्स का साथ भी नहीं छोड़ा और 2013 में फ्रेमलिन की मृत्यु तक उसके साथ ही रही।

2005 में कराई शिकायत

एंड्रिया ने साल 2005 में अपने सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला चला और फ्रेमलिन को दोषी पाया गया पर मुनरो के फेम की वजह से उसकी सज़ा निलंबित कर दी गई।

यह भी पढ़ें- अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की हुई मौत



Updated on:
09 Jul 2024 04:20 pm
Published on:
09 Jul 2024 04:18 pm