विदेश

सूडान की सेना ने क्लिनिक पर की एयरस्ट्राइक, 12 लोगों की मौत

सूडान की सेना ने न्याला शहर में एक क्लिनिक पर एयरस्ट्राइक कर दी। इस हवाई हमले में 12 लोग मारे गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2025, 11:04 AM IST
Air strike on clinic in Sudan
Air strike on clinic in Sudan (Representational Photo)

सूडान (Sudan) में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच 15 अप्रैल, 2023 से जंग जारी है। इस जंग की वजह से देश में अब तक हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और अभी भी बड़ी संख्या में लोग बेहद मुश्किल हालात में जीवन बिता रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। अभी भी देश में हालात सुधरे नहीं हैं और अक्सर ही दोनों पक्ष, एक-दूसरे के काबू वाले इलाकों पर हमले करते रहते हैं। अब देश की सेना ने आरएसएफ के कब्ज़े वाले क्षेत्र पर एयरस्ट्राइक की है।

सेना ने की क्लिनिक पर एयरस्ट्राइक

सूडान की सेना ने दक्षिणी दारफुर (South Darfur) की राजधानी न्याला (Nyala) शहर में एक क्लिनिक एयरस्ट्राइक कर दी। न्याला और आसपास के कुछ इलाके अभी आरएसएफ के कब्ज़े में हैं। सूडान की सेना ने शनिवार को यशफीन क्लिनिक पर एयरस्ट्राइक करते हुए हाहाकार मचा दिया। जानकारी के अनुसार यह एयरस्ट्राइक ड्रोन से की गई।

12 लोगों की मौत

दक्षिणी दारफुर की राजधानी न्याला में यशफीन क्लिनिक पर सूडानी सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में 12 लोगों की मौत हो गई। एक वॉर मॉनिटरिंग ग्रुप ने इस बारे में जानकारी दी।

कई लोग घायल

सूडानी सेना की न्याला में यशफीन क्लिनिक पर की गई एयरस्ट्राइक में कई लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कई घायलों को इलाज के बाद उसी दिन या अगले दिन छुट्टी मिल गई, तो कुछ घायल अभी भी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती हैं।

Updated on:
1 Sep 2025, 11:04 AM IST
Published on: