विदेश

ताइवान की चेतावनी- चीन ने कब्जा किया तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगे

साई इंग-वेन ने फाॅरेन अफेयर्स में लिखे एक लेख में यह चेतावनी दी है। बता दें कि हाल ही में चीन के 38 लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए घुसे थे। इससे पहले, ताइवान के प्रधानमंत्री सु सेंग-चांग ने कहा था कि चीन की यह आक्रामकता क्षेत्रीय शांति के लिए ख़तरा है और ताइवान को सतर्क रहने की जरूरत है।  

2 min read
Oct 07, 2021
taiwan.jpg

नई दिल्ली।

चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ताइवान पर कब्जे की नीयत से चीन उसके सीमा क्षेत्र में लगातार लड़ाकू विमान भेज रहा है। इस बीच, ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन की बढ़ती आक्रामकता के मुद्दे पर अपने लोकतंत्र का बचाव किया है। ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा कि अगर चीन ने ताइवान को अपने कब्जे में लिया तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगे।

साई इंग-वेन ने फाॅरेन अफेयर्स में लिखे एक लेख में यह चेतावनी दी है। बता दें कि हाल ही में चीन के 38 लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए घुसे थे। इससे पहले, ताइवान के प्रधानमंत्री सु सेंग-चांग ने कहा था कि चीन की यह आक्रामकता क्षेत्रीय शांति के लिए ख़तरा है और ताइवान को सतर्क रहने की जरूरत है।

दरअसल, चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए ने अक्टूबर महीने के पहले चार दिनों में 150 के क़रीब प्लेन ताइवान के हवाई क्षेत्र में भेजे थे। चीनी मीडिया में इसे शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया है। हालांकि, दुनियाभर की कई सरकारों ने इसे भय दिखाने और चीन की आक्रामकता के तौर पर लिया है।

साई इंग-वेन के अनुसार, हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे लोकतंत्र और जीवन शैली को ख़तरा पहुँचा तो ताइवान आत्मरक्षा के लिए जो भी ज़रूरी समझेगा, करने के लिए तैयार है। यही नहीं, ताइवान ने दुनियाभर के देशों से आग्रह किया है कि चीन के व्यापक ख़तरे को समझना होगा। उन्होंने कहा, दुनिया को समझने की ज़रूरत है कि ताइवान अगर चीन के हाथ में चला गया तो क्षेत्रीय शांति के लिए यह विनाशकारी होगा। यह लोकतांत्रिक साझेदारी के लिए भी विध्वंसकारी साबित होगा।

वहीं, ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने कहा है कि पिछले 40 सालों में चीन और ताइवान का सैन्य संबंध सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि चीन 2025 तक ताइवान पर हमला कर सकता है।

Published on:
07 Oct 2021 09:01 am
Also Read
View All
फ्रांस में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का खास अंदाज, हिंदी में दिया विदाई संदेश, बोले- ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई’

रूस में यूक्रेन हमले का असर, मॉस्को के तेल रिफाइनरी में अब तक नहीं बुझ पाई आग, ग्राउंड पर क्या है हालत?

4 डॉलर कम हुए गैस के दाम, युद्ध के बाद पहली बार बड़ी राहत: तेल की कीमतों में गिरावट पर बोले जेडी वेंस

‘ड्रग्स लेने वालों से हथियार नहीं छीन सकते’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के पावर पर लगाई लगाम

फ्रांस में भी चलेगा UPI, पेरिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, पूरी दुनिया को दिखाई डिजिटल भारत की ताकत