6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताइवान की सीमा में चीन उड़ा रहा लड़ाकू विमान, अमरीका ने दी ड्रैगन को चेतावनी

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का आक्रामक व्यवहार ताइवान को डराने-धमकाने के लिए है और वह बाकी की दुनिया को एक संदेश भेजना चाहता है। अगर चीन की इन हरकतों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने निंदा नहीं की तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोचेंगे कि उन्हें आगे और आक्रामक गतिविधियों की हरी झंडी मिल गयी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Oct 2021, 1:32 PM IST

jets.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका ने ताइवान सीमा के नजदीक चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली करार दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम ताइवान के पास चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं। यह क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर करती है।

उन्होंने कहा, हम बीजिंग से ताइवान के खिलाफ अपना सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव तथा बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने का अनुरोध करते हैं। ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता में हमारा स्थायी हितैषी है, इसलिए हम आत्मरक्षा की क्षमता बनाए रखने में ताइवान की सहायता करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- World Teachers Day 2021: 5 सितंबर ही नहीं 5 अक्टूबर भी है शिक्षकों को समर्पित, जानिए कैसे

जेन साकी ने कहा, हम ताइवान के प्रति चीन की दबाव और बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता के बारे में स्पष्ट रहे हैं और हम स्थिति पर निकटता से नजर रखते रहेंगे। वहीं, एक अलग बयान में सांसद मार्को रुबियो ने कहा कि ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन के 145 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। ये गतिविधियां ताइवान के राष्ट्रीय दिवस से कुछ दिनों पहले और चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शुरू हुईं।

रुबियो ने कहा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का आक्रामक व्यवहार ताइवान को डराने-धमकाने के लिए है और वह बाकी की दुनिया को एक संदेश भेजना चाहता है। अगर चीन की इन हरकतों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने निंदा नहीं की तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोचेंगे कि उन्हें आगे और आक्रामक गतिविधियों की हरी झंडी मिल गयी है। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन को यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ काम करना चाहिए कि चीन ताइवान और अपने पड़ोसी देशों की यथास्थिति का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें:- Facebook, Instagram, Whatsapp की सेवाएं ठीक होने में लग गए 6 घंटे, जुकरबर्ग ने मांगी माफी

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी पत्रकारों से कहा कि अमेरिका, ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर बहुत चिंतित है।