विदेश

तेल अवीव में ड्रोन अटैक के बाद भीषण धमाका, 1 की मौत और कई लोग घायल

Drone Attack In Tel Aviv: इज़रायली शहर तेल अवीव में आज तड़के सुबह ड्रोन अटैक के बाद एक बिल्डिंग में जोर का धमाका हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

2 min read
Drone attack in Tel Aviv
Drone attack in Tel Aviv

इज़रायल के शहर तेल अवीव में आज. शुक्रवार, 19 जुलाई को तड़के सुबह एक बिल्डिंग में अचानक से धमाका हो गया। शुरुआत में इस धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया, पर बाद में पता चला कि यह धमाका एक ड्रोन अटैक की वजह से हुआ। इज़रायली सेना ने भी ड्रोन अटैक की वजह से हुए इस धमाके की पुष्टि की। ड्रोन अटैक की वजह से धमाके के बाद बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। डर के मारे लोगों में भगदड़ मच गई।

1 व्यक्ति की मौत और कई घायल

इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। एम्बुलेंस सर्विस के अनुसार ड्रोन अटैक की वजह से हुए इस धमाके में एक आदमी मारा गया। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों की संख्या 7 से ज़्यादा बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग तो इस हादसे के बाद सदमे में चले गए और इस वजह से भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अमेरिकी दूतावास के पास हुआ ड्रोन अटैक

जिस बिल्डिंग पर ड्रोन अटैक हुआ, वो अमेरिकी दूतावास के काफी करीब थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन अटैक का निशाना अमेरिकी दूतावास था।

यमन के हूतियों ने ली हमले की ज़िम्मेदारी

इस हमले की ज़िम्मेदारी यमन के हूतियों ने ली है। हूती विद्रोही इज़रायल के खिलाफ हैं क्योंकि वो इस बात से खुश नहीं है कि इज़रायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है और इज़रायली सेना गाज़ा और आसपास के इलाकों में तबाही मचा रही है। इस युद्ध में इज़रायल को अमेरिका की तरफ से समर्थन मिल रहा है और इस वजह से पिछले कुछ महीनों से लाल सागर में अमेरिकी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच भी तनाव है। अमेरिकी फाइटर जेट्स जहाँ समय-समय पर हूतियों पर हमले कर रहे हैं, तो वहीँ हूती भी समय-समय पर अमेरिकी जहाजों पर हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- घर में लगी आग, 77 साल की महिला की हुई मौत

Updated on:
19 Jul 2024 11:27 am
Published on:
19 Jul 2024 11:20 am
Also Read
View All
ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा