18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में लगी आग, 77 साल की महिला की हुई मौत

एक घर में आग लगने से 77 साल की महिला ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Jul 2024, 10:42 AM IST

House fire

House fire

फिलीपींस (Philippines) में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फिलीपींस के परानाक (Parañaque) में शुक्रवार को लोकल समयानुसार सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर एक घर में आग लग गई। जिस घर में आग लगी वो एक मंजिला घर ही था। जल्द सुबह अचानक से ही इस घर में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा घर धूं-धूं करते हुए जल गया।

77 साल की महिला की हुई मौत

इस हादसे में घर में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 77 साल थी और वह आग लगने के बाद घर से बाहर नहीं निकल सकी।

30 मिनट तक जलता रहा घर

आग लगने के 30 मिनट बाद तक घर जलता रहा। इसके बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि घर में आग किस वजह से लगी, पर पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

किस वजह से हुई महिला की मौत?

77 साल की महिला की मौत किस वजह से हुई? क्या उसकी मौत आग में झुलसने की वजह से हुई? या फिर आग के धुएं में दम घुटने की वजह से हुई? पुलिस ने इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। साथ ही इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है कि हादसे के समय घर में कितने लोग थे।

यह भी पढ़ें- गाँवों पर हवाई हमले, 5 लोगों की मौत और 18 घायल