विदेश

Thailand Train Accident: बैंकाक में ट्रेन और बस की जोरदार टक्कर, 8 से ज्यादा लोगों की मौत

Train Accident In Bangok: बैंकॉक में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने एक पब्लिक बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में 8 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

2 min read
May 16, 2026
बैंकॉक में एक भीषण हादसा(फोटो-'X'@mixwiwi)

Train Bus Accident In Bangok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। शहर की एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार मालगाड़ी ने यात्रियों से भरी एक सार्वजनिक बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास खड़ी कई दूसरी गाड़ियां भी ट्रैक की तरफ घिसटती चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 8 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत बचाव कार्य के लिए भी बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

एयरपोर्ट रेल लिंक स्टेशन के पास हुआ हादसा


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना बैंकॉक के मध्य इलाके में एयरपोर्ट रेल लिंक स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय रेलवे क्रॉसिंग पर कई वाहन खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रही मालगाड़ी ने नारंगी रंग की बस को जोरदार टक्कर मार दी। कुछ ही सेकेंड में वहां अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो हो रहा वायरल


घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद बस ट्रैक पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोगो इधर-उधर भागने लगे। टक्कर के बाद बस में आग लगने से नुकसान और भी ज्यादा हो गया।

हादसे की जांच जारी


हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बचावकर्मी जली हुई बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर रेलवे क्रॉसिंग पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

ये भी पढ़ें

सिर्फ चूहों से नहीं बल्कि इंसान से भी फैल सकता है हंतावायरस, WHO की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Updated on:
16 May 2026 05:13 pm
Published on:
16 May 2026 04:45 pm
Also Read
View All