विदेश

केप वर्डे में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर, 7 लोगों की हुई मौत

केप वर्डे में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस वजह से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Aug 12, 2025
cape verde floods
केप वर्डे में बाढ़ (फोटो - मिरर वर्ल्ड न्यूज़ ऑन सोशल मीडिया)

दुनियाभर में कई देशों में इस समय बारिश, लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। इस कारण कई जगह बाढ़ भी आ रही है और लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अफ्रीकी देश केप वर्डे (Cape Verde) में भी कई जगह मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से सरकार ने सोमवार को साओ विसेंट और सैंटो एंटाओ द्वीपों पर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। ये दोनों द्वीप ही मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।

7 लोगों की हुई मौत

मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से केप वर्डे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सातों मौतें साओ विसेंट में हुई। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है।

कई लोग लापता

मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से साओ विसेंट और सैंटो एंटाओ द्वीपों पर कई लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है

जान के साथ माल का भी नुकसान

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के अध्यक्ष ने बताया कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देश में प्रभावित दोनों द्वीपों में बुनियादी ढांचे घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुँचाया है। खासकर सैंटो एंटाओ में, जहाँ सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Updated on:
12 Aug 2025 11:25 am
Published on:
12 Aug 2025 11:23 am