विदेश

दुनिया में सबसे ज़्यादा लोगों का नाम है ‘मुहम्मद’, नई रिसर्च आई सामने

Muhammad name variations: दुनिया में 15 करोड़ लोगों का नाम 'मुहम्मद'है। एक नई रिसर्च से यह बात सामने आई है। इससे लोगों की इस नाम के लिए दीवानगी का पता चलता है।
2 min read
Dec 09, 2024
Mohammed Name.
Mohammed Name.

Muhammad name variations: इंग्लैंड और वेल्स में मुहम्मद नाम अब लड़कों में सबसे ज्यादा रखा जाने वाला नाम बन गया है। द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में 2023 में सबसे अधिक ज्यादा रखा जाने वाला नाम बन गया है। द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में 2023 में सबसे अधिक लोकप्रिय नाम मुहम्मद था। ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स (ONS) के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में कुल 4,661 बच्चों का नाम मुहम्मद रखा गया, जो कि पिछले साल के मुकाबले में 484 ज्यादा है।

नोआह (Noah) को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया

ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, मुहम्मद नाम 2016 से टॉप 10 में शामिल रहा है। इस साल इसने नोआह (Noah) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि ओलिवर तीसरे स्थान पर रहा। गौरतलब​ है कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर का नाम मुहम्मद है, जो इस्लाम धर्म में बहुत पवित्र, व आदरणीय माना जाता है। रॉयल नामों में गिरावट देखी गई है। इनमें जॉर्ज नाम चौथे स्थान पर आ गया है, जबकि विलियम और लुईस क्रमशः 29वें और 45वें स्थान पर हैं।

लड़कियों के नामों में बदलाव

लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम ओलिविया बना हुआ है, जो पिछले आठ वर्षों से टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अमेलिया और तीसरे पर इसला हैं. ONS के विशेषज्ञ ग्रेग कीली के अनुसार, ब्रिटेन में नाम रखने पप पॉप कल्चर का प्रभाव साफ दिखता है। बिली (Billie), लाना (Lana), माइली (Miley), और रिहाना (Rihanna) जैसे नाम बच्चियों के लिए रखे जा रहे हैं। लड़कों के लिए केन्ड्रिक (Kendrick) और एल्टन (Elton) जैसे नाम लोकप्रिय हैं। बार्बी फिल्म के रिलीज होने के बाद Margot नाम 215 बार रखा गया, जो कि 44वें स्थान पर है।

Published on:
09 Dec 2024 12:53 pm