लड़ाई में हुए इज़ाफ़े ने पहले से ही युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में एक और हिंसक मोर्चे के उभरने की आशंका को बढ़ा दिया है। सन 2016 के बाद से अलेप्पो पर यह विपक्षी हमला था, जब एक क्रूर रूसी हवाई अभियान ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को उत्तर-पश्चिमी शहर पर फिर से कब्जा करने में मदद की थी। रूस, ईरान, ईरानी-सहयोगी हिज्बुल्लाह और अन्य समूहों के समर्थन ने असद को अपने कंट्रोल में सीरिया के 70 फीसदी इलाके पर सत्ता बनाए रखने की अनुमति दी है।