बता दें कि ये शासन और विद्रोही गुट के बीच ये संघर्ष 2011 में शुरू हुआ, जब असद ने अरब स्प्रिंग के दौरान विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश की। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 10 साल से भी ज्यादा वक्त से चल रहे इस युद्ध में 3,00,000 से ज़्यादा नागरिक मारे गए हैं और पूरे क्षेत्र में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।