India-Bangladesh Trade Tensions: भारत और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच व्यापारिक रिश्तों ( Trade) में राजनीतिक तनाव के बावजूद बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि उसका व्यापारिक निर्णय राजनीति से अलग रहेगा। बांग्लादेश के वित्त सलाहकार, डॉ. सालेहुद्दीन अहमद ने कहा कि व्यापार केवल कीमत और गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा, और इसके लिए भारत (India), म्यांमार और वियतनाम के साथ बातचीत चल रही है। राजनीतिक तनाव ( Political Tension) को इससे दूर रखना चाहिए।