14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस ने फिर किए यूक्रेन पर हमले, 12 लोगों की मौत और 40 से ज़्यादा घायल

Russia-Ukraine War: रूस ने शुक्रवार रात यूक्रेन पर फिर हमले किए। इन हमलों में यूक्रेन के दो शहरों में माल के साथ जान का भी नुकसान हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Dec 2024, 2:31 PM IST

Russia strikes Ukraine again

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध (Russia-Ukraine War) को 33 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था, जिसे वह कुछ दिन में ही खत्म कर देना चाहते थे, पर इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर सभी मुश्किलों के बावजूद भी इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। रूस को भी इस युद्ध में नुकसान हुआ है, लेकिन रूसी सेना समय-समय पर यूक्रेन पर हमले कर रही है। शुक्रवार को एक बार फिर रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले किए। रूस ने ज़ैपोरिज्झिया (Zaporizhzhia) और क्रीवी रीह (Kryvyi Rih) शहरों में हमले किए।

12 लोगों की मौत

रूस के इन हमलों के चलते यूक्रेन में 12 लोगों की मौत हो गई। ज़ैपोरिज्झिया में रूसी मिसाइल का निशाना बनी एक कार रिपेयर शॉप, जो मिसाइल के हमले से जलकर आग का गोला बन गई और पूरी तरह से तबाह हो गई। इससे 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं क्रीवी रीह में एक एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग रूसी मिसाइल का निशाना बनी, जिससे 2 लोग मारे गए। इस हमले में बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा। साथ ही आसपास के कुछ घरों को भी इस हमले से नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, करेंसी नोटों से हटेगी राष्ट्रपिता की तस्वीर

40 से ज़्यादा लोग घायल

रूस के इन हमलों से ज़ैपोरिज्झिया और क्रीवी रीह में 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ज़ेलेन्स्की ने की पुतिन की निंदा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने इन हमलों के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कड़े शब्दों में निंदा की। ज़ेलेन्स्की ने इन हमलों को एक शर्मनाक और मानवता के खिलाफ घटना बताई।

यह भी पढ़ें- 20 साल से छींकों से परेशान था शख्स, डॉक्टर की जांच में निकला कुछ ऐसा कि उड़े होश