विदेश

‘ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गे हैं’, खुफिया एजेंसी का जिक्र कर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran US Israel conflict: इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि खामेनेई को लेकर यह जानकारी क्या सीआईए द्वारा दी गई है, इस पर उन्होंने कहा कि हां CIA ने ऐसा कहा था।
2 min read
Mar 27, 2026
Donald Trump, Central Intelligence Agency, Mojtaba Khamenei, Iran US Israel conflict,
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने किया पलटवार (Photo-ANI)

US Iran War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी का जिक्र कर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि CIA ने बताया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हैं। ट्रंप ने यह बात फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कही है।

क्या बोले ट्रंप

इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि खामेनेई को लेकर यह जानकारी क्या सीआईए द्वारा दी गई है, इस पर उन्होंने कहा कि हां CIA ने ऐसा कहा था। ट्रंप ने कहा कि कई लोग ऐसा कह रहे हैं और बिना किसी सबूत के दावा किया कि इससे नए सुप्रीम लीडर की शुरुआत खराब हो सकती है।

जानकारी पर ट्रंप हुए हैरान

हालांकि इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया कि जब ट्रंप को ईरान के नए सुप्रीम लीडर के बारे में इस जानकारी का पता चला, तो वे हैरान हो गए थे। वहीं ट्रंप ने इंटरव्यू ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका ने युद्ध पहले ही जीत लिया है। उनका कहना था कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान की नेवी और मिसाइल क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप के मुताबिक अमेरिका ने उनकी नेवी, एयरफोर्स और ज्यादातर मिसाइल सिस्टम को खत्म कर दिया है। उनकी ताकत अब बहुत कम रह गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान के कई जहाजों और सैन्य गतिविधियों को नष्ट कर दिया है, जिससे उसकी सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो गई है।

ईरान पर हमले रोकने की ट्रंप ने कही बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर कुछ समय के लिए हमले रोकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले कुछ समय के लिए रोक रहे हैं और यह रोक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उनका दावा है कि यह फैसला ईरान के कहने पर लिया गया है। लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान ने ऐसी कोई मांग नहीं की थी।

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। उन्होंने जो खबरें इसके उलट आ रही हैं, उन्हें फेक न्यूज बताया है।

Published on:
27 Mar 2026 09:53 am