विदेश

ईरान के साथ जंग को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- एक महीने तक चल सकता है महायुद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अगले एक महीने तक चल सकता है।
2 min read
Mar 02, 2026
Donald Trump,Iran conflict,military operation,
ईरान के साथ जंग पर बोले ट्रंप (Photo-IANS)

Iran–Israel war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अगले एक महीने तक चल सकता है। साथ ही ट्रंप ने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य अभियान अगले एक महीने चक सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमेशा एक महीने की प्रक्रिया रही है। ये एक बड़ा देश है। इसलिए इसमें एक महीने का समय लग सकता है। 

अभी कई लक्ष्य बाकी- ट्रंप

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका की सेना का अभियान शेड्यूल से आगे चल रहा है। अभी कई लक्ष्य बाकी है। हमने अपनी सोच से ज्यादा उनके नेतृत्व को ध्वस्त कर दिया है। 

क्या बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े सैन्य हमलों में से एक चला रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम से यह हमला इजरायल के साथ मिलकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों में ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी। हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने, हवाई रक्षा प्रणाली और नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

इस बड़े हमले के बाद तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने जवाब में इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के कई स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। कल रात, पूरे ईरान में, जब उनकी मौत की घोषणा हुई तो ईरानी लोगों की आवाजे सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए सुनी जा सकती थीं। पूरी मिलिट्री कमांड भी चली गई है और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं। इस समय कॉम्बैट ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं और वे तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते। अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर और सबसे ताकतवर देश है।

Updated on:
02 Mar 2026 07:39 am
Published on:
02 Mar 2026 07:22 am