विदेश

ट्रंप हुए गदगद, किया एक और बड़ा दावा, बोले- अमेरिकी सेना ने डुबोए 42 ईरानी वॉरशिप

US-Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक और बड़ा दावा किया है, उनके मुताबिक अमेरिकी सेना ने 42 ईरानी वॉरशिप युद्ध के दौरान डुबो दिए हैं।

2 min read
Mar 07, 2026
ट्रंप का बड़ा दावा (इमेज सोर्स: लोन वुल्फ एक्स यूजर)

Donald Trump Latest Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर बड़ा और दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूएस (United States) की सेना ने हाल के हमलों में ईरान (Iran) को भारी नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप के मुताबिक युद्ध के दौरान अमेरिकी हमलों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज डुबो दिए गए।

ट्रंप ने यह बयान फ्लोरिडा के मियामी (Miami) में अपने गोल्फ रिजॉर्ट में एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां वे लैटिन अमेरिकी देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन हमलों में सिर्फ नौसेना ही नहीं, बल्कि ईरान की वायुसेना और उसके संचार सिस्टम को भी बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा खुलासा, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री के तारीफों के बांधे पुल

ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) की भी तारीफ की। उन्होंने कहा: “पीट, आप शानदार हैं। आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे आप पर गर्व है।”

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कुछ ठिकानों को भी निशाना बनाया, क्योंकि उनके अनुसार ईरान परमाणु हथियार बनाने के काफी करीब पहुंच गया था।

इजरायल ने भी किया बड़ा दावा

इस बीच इजरायल ने भी दावा किया है कि उसने ईरान के 16 विमान तबाह कर दिए हैं। इजरायली सेना ने दावा किया कि ये विमान आईआरजीसी कुद्स फोर्स के थे। यह ईरानी सेना की वह यूनिट है जो देश के बाहर सैन्य ऑपरेशन करती है।

इजरायली सेना ने कहा कि उसकी एयरफोर्स ने राजधानी तेहरान में कई जगहों पर रात में बड़े हमले किए। इन हमलों में मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी टारगेट किया गया।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला में नया बयान जारी करते हुए दोहराया कि तेहरान ने “अपने दोस्त और पड़ोसी देशों पर हमला नहीं किया है, बल्कि इस इलाके में अमेरिकी मिलिट्री बेस, जगहों और केंद्रों को निशाना बनाया है।"

यह टीवी पर प्रसारित उस वीडियो संदेश के बाद आया है जिसमें उन्होंने पड़ोसी खाड़ी देशों से माफी मांगी थी और कहा था कि ईरान की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल ने उनके खिलाफ हमले या मिसाइल हमले रोकने की मंजूरी दे दी है, जब तक कि ईरान के खिलाफ हमला उन देशों से न हो।

यूजर्स का क्या है कहना?

सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- "ईरान… वे बुरे लोग हैं… न्यूक्लियर हथियार बनाने के बहुत करीब पहुंच गए थे" ट्रंप को सुनिए, और क्या कह रहे हैं --- "हम ईरान में शानदार कर रहे हैं! नेवी के 42 जहाजों को बम डालकर खत्म कर दिया। कुछ जहाज बहुत बड़े थे। ये सब 3 दिन में किया। ईरान की नेवी खत्म हो गई है। उनका एयरफोर्स भी बर्बाद हो गया है। उनका कम्युनिकेशन सिस्टम बर्बाद कर दिया है। नहीं पता अब वे कैसे संपर्क करते हैं। वे बुरे लोग हैं। ये काम तो करना ही था। "

ये भी पढ़ें

इन सात मुस्लिम देशों में आखिर क्यों नहीं हो सकती 12वीं की बोर्ड परीक्षा, जानिए वजह?

Also Read
View All

अगली खबर