विदेश

Heatwave Alert: भीषण गर्मी से ब्रिटेन में 4 दिनों में चली जाएंगी 570 जानें, वैज्ञानिकों का रियल-टाइम विश्लेषण

UK heatwave deaths 2025: ब्रिटेन में चार दिनों की हीटवेव के कारण 570 लोगों की जान जाने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने दी है। अध्ययन के अनुसार शनिवार को सबसे ज्यादा मौतें हो सकती हैं, जिनमें 129 लंदन में होने की आशंका है।

2 min read
Jun 22, 2025
ब्रिटेन में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका।)

UK heatwave deaths 2025: ब्रिटेन में गर्मी के चलते (UK heatwave deaths) आगामी केवल चार दिनों में 570 लोगों की जान जा सकती है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन और इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने शनिवार को एक रियल टाइम विश्लेषण प्रकाशित किया है, जिसमें गुरुवार से रविवार तक गर्मी (UK weather warning 2025) से संबंधित मौतों की संख्या का अनुमान लगाया गया है। विशेषज्ञों ने बढ़े हुए तापमान (heatwave mortality UK) के कारण अतिरिक्त मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए ब्रिटेन में दशकों के आंकड़ों को आधार बनाया। इस अध्ययन में मृत्यु दर के जोखिम को मौसम पूर्वानुमान (climate change UK) के साथ एडजस्ट किया गया है। इसमें वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन में बुजुर्ग और अन्य कमजोर समूहों के सामने इस सप्ताह के अंत में गर्मी से संबंधित मौतों का खतरा बना हुआ है।

शनिवार का दिन होगा सबसे घातक

अध्ययन के अनुमान के अनुसार, आगामी सप्ताह के उच्च तापमान के कारण गुरुवार को 114 मौतें, शुक्रवार को 152 मौतें, तथा सप्ताहांत में 303 और मौतें होने की आशंका है। शोधकर्ताओं के अनुसार, शनिवार का दिन सबसे घातक रहने की आशंका है, जिसमें अनुमानतः 266 लोगों की गर्मी से संबंधित मौतें होंगी, जिनमें से 129 मौतें लंदन में होंगी।

गर्मी का कारण है जलवायु संकट

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार को इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में लोगों को 32 डिग्री सेल्सियस की खतरनाक गर्मी झेलनी पड़ेगी, जिसके आशंका जलवायु संकट के कारण ही 100 गुना अधिक बढ़ गई है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के डॉ. बेन क्लार्क के अनुसार, मानव जनित ग्रीन हाउस गैसों से पैदा गर्मी के बिना यह हीटवेव नहीं आ सकती थी।

अध्ययन को एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए

अध्ययन के शोधकर्ता मैल्कम मिस्त्री ने कहा कि हमारे अध्ययन को एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए। अगर 20 या 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान के संपर्क में आना खतरनाक नहीं दिखता है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता है, खासकर 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए। इंपीरियल कॉलेज लंदन के लेक्चरर गैरीफॉलोस कोंस्टेंटिनौडिस ने कहा कि हालांकि कई बीमारियां बढ़ते तापमान के कारण बढ़ जाती हैं, लेकिन बहुत कम मौतों को ही गर्मी के चलते मौत के कारणों में शामिल किया जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर