5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से अगले 6 दिन होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल और गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने आज से अगले 6 दिन के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल और मिलेगी गर्मी से राहत? आइए नज़र डालते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 16, 2025

Heavy rain

Heavy rain (Photo - ANI)

बारिश का दौर, भारत (India) के कई राज्यों में चल रहा है। मानसून (Monsoon) ने फिलहाल सभी राज्यों में दस्तक नहीं दी है, पर जहाँ-जहाँ दस्तक दी है, वहाँ अच्छी बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में बिना मानसून के भी हल्की बारिश देखने को मिल रही है, तो कुछ जगह भीषण गर्मी भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आज से अगले 6 दिन के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तो कई राज्यों में हल्की/मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और कराईकल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 16-18 जून के दौरान कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। 17 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 18 और 19 जून को केरल में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

16-21 जून के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और गुजरात में कई जगह भारी बारिश की संभावना है।

16 से 21 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की संभावना है।

19 और 20 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

18-21 जून के दौरान उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 20 और 21 जून को हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 21 जून को हरियाणा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

16 जून को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 16-21 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगी हल्की/मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 16-19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और कराईकल में कुछ जगह हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

16-19 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

16-21 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

अगले 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

अगले कुछ दिन राजधानी दिल्ली मे हल्की/मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

अगले कुछ दिन जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather) आने वाले दिनों में कैसा रहेगा, मन में यह सवाल आना भी स्वाभाविक है। राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 जून के दौरान राजस्थान में कई जगह गरज के साथ बौछारें आ सकती हैं और इस दौरान आंधी भी चलने की संभावना है। हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 16, 20 और 21 जून को राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- आज से एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, इन राज्यों में लोगों को जमकर भिगोएंगे बादल